पृथ्वीराज सुकुमारन को आपने बहुत से अवतारों में देखा होगा. वो बहुत सी फिल्मों में एक्शन रोल में नजर आ चुके हैं. हाल ही में आई सालार मूवी में उनकी एग्रेसिव लुक दिख ही चुका है. इसके बाद वो द गोट लाइफ में भी नजर आए. अधुजीवितम नाम की इस मूवी में पृथ्वीराज सुकुमारन बेहद संजीदा रोल में नजर आए थे. एक्शन पैक्ड रोल में दिखने वाले पृथ्वीराज सुकुमारन कॉमेडी रोल्स में भी बेहद शानदार काम करते हैं. उनकी कॉमिक एक्टिंग की बदौलत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के जबरदस्त झंडे गाढ़े और खूब जमकर कमाई भी की. क्या आप जानते हैं इस फिल्म का नाम.
कौन सी है ये फिल्म?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उस फिल्म का नाम है गुरुवायूर अंबलनदायिल. इसी साल रिलीज हुई फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में है. उनके अलावा फिल्म में बेसिल जॉसफ और निखिला वर्मा भी हैं. मलयालम भाषा की इस मूवी को डायरेक्ट किया है विपिन दास ने. इस फिल्म का कुल बजट तीस करोड़ रु था. इतने कम बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नब्बे करोड़ रु. से ज्यादा की कमाई की थी. जिस वजह से फिल्म साल की छठवीं हाईएस्ट ग्रोसिंग मलयालम फिल्म बनी. और हाईएस्ट ग्रोसिंग मलयालम फिल्म ऑफ ऑल टाइम की लिस्ट में नवें नंबर पर रही.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जीजा साले के प्यार की मजेदार कहानी
ये फिल्म आनंदन और वीनू नाम के दो शख्स की कहानी है. जो आपस में जीजा साले का रिश्ता शेयर करते हैं. दोनो की शादी को लेकर फिल्म में बहुत सारा कंफ्यूजन फैला हुआ है. उस पर आनंदन अपनी शादी को टालने को लेकर बहुत सारी जुगत भिड़ाता है. जिसकी वजह से फिल्म में बैक टू बैक खूब सारे कॉमिक सिचुएशन बनती है. हालांकि फिल्म खत्म होने तक सारा कंफ्यूजन खत्म हो जाता है. और आनंदन शादी के लिए तैयार हो जाता है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन आनंदन के रोल में ही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं