विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2017

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का वीडियो Viral, ग्लैमरस अंदाज में कुछ ये करती आईं नजर

श्रीदेवी पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ मॉस्को में छुट्टियां मना रही हैं, लेकिन यहां जाह्नवी का वीडियो वायरल हो रहा है.

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का वीडियो Viral, ग्लैमरस अंदाज में कुछ ये करती आईं नजर
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर
  • 'धड़क' है डेब्यू फिल्म
  • मराठी फिल्म 'सैराट' का है रीमेक
  • करन जौहर कर रहे हैं प्रोड्यूस
नई दिल्ली: श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों 'धड़क' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. वे शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ डेब्यू कर रही हैं.  जाह्नवी के डेब्यू  पर सबकी निगाहें टिकी हैं और सभी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वे अपने इंस्ट्रक्टर के साथ मजाक कर रही हैं, और सिक्स पैक ऐब्स बनाने के फंडे सिखा रही हैं. वीडियो वाकई मजेदार है. इन दिनों उनका परिवार मॉस्को में छुट्टियों पर हैं लेकिन वे शूटिंग कर रही हैं.

Dhadak: जब शूटिंग के पहले दिन ही पड़ गई श्रीदेवी की बेटी को डांट, तो ऐसा हुआ हाल...

 

'धड़क'  मराठी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है. 'धड़क' शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं. इसको धर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं. 'धड़क' 6 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी. बता दें कि मराठी फिल्‍म 'सैराट' ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई थी और इस फिल्‍म में लीड रोल निभाने वाली एक्‍ट्रेस रिंकू गुप्‍ता को अपने इस किरदार के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से नवाजा गया. 

 
 

A post shared by Jhanvi Kapoor (@jhanvikapoor) on


यही नहीं रिलीज की जंग में जीत श्रीदेवी की बेटी की हो गई है. उनका मुकाबला सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान से था. अब सारा से पहले जाह्नवी की फिल्म रिलीज होगी. सारा की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ की रिलीज डेट 21 दिसंबर, 2018 तय हुई है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhanvi Kapoor, Dhadak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com