भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, चर्चित प्रोड्यूसर प्रेम राय और निर्देशक अनंजय रघुराज अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पटना से पाकिस्तान 2 (Patna Se Pakistan 2 First Poster)' को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. पहले भाग की अपार सफलता के बाद अब इसका सीक्वल और भी बड़े कैनवास, दमदार कहानी और भव्य प्रस्तुति के साथ दर्शकों के सामने आने वाला है.
फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था, जिसके बाद से ही दर्शक इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. निर्माताओं का दावा है कि पटना से पाकिस्तान 2 पहले से ज्यादा एक्शन, इमोशन और मनोरंजन से भरपूर होगी.'हर फ्रेम में मेहनत और हर सीन में इमोशन' की थीम के साथ फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस बार फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. उनके साथ सेजल साहू, सपना चौहान, मीर सरवर, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, अमित शुक्ला, साहिल सिद्दीकी, विकास मेहता, भूपेंद्र सिंह, शंभू राणा और धामा वर्मा जैसे कई अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इतनी बड़ी स्टारकास्ट फिल्म को और भी खास बनाती है.
यह भी पढ़ें - जब अपनी भतीजी के लिए जिद पर अड़ गई थीं आशा भोसले, मेकर्स को दी थी धमकी, बोलीं- तभी काम करूंगी, जब उसे कास्ट करोगे
फिल्म को लेकर निरहुआ (Nirahua) ने कहा कि पटना से पाकिस्तान 2 उनके लिए बेहद खास फिल्म है, क्योंकि इसका पहला भाग दर्शकों के अपार प्रेम से ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था. उन्होंने कहा कि इस बार फिल्म और भी बड़े पैमाने, दमदार कहानी और जबरदस्त एक्शन के साथ तैयार की जा रही है, जिसमें दर्शकों को इमोशन, देशभक्ति और मनोरंजन का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा. निरहुआ ने विश्वास जताया कि दर्शक इस फिल्म को भी उतना ही प्यार देंगे और यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नया मुकाम स्थापित करेगी. फिल्म के फर्स्ट लुक में भव्यता और एक्शन की झलक साफ दिखाई देती है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच सकती है.
निर्माता प्रेम राय ने कहा कि पटना से पाकिस्तान 2 को बेहद भव्य स्तर पर तैयार किया जा रहा है और यह फिल्म हर मायने में पहले भाग से बड़ी और बेहतर होगी. उन्होंने बताया कि दर्शकों की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए कहानी, तकनीक और प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि उन्हें एक शानदार सिनेमाई अनुभव मिल सके. प्रेम राय ने विश्वास जताया कि यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के साथ बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी.
निर्देशक अनंजय रघुराज ने बताया कि फिल्म की कहानी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ देशभक्ति और सामाजिक संदेश भी देगी. वहीं निर्माता प्रेम राय का कहना है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर तैयार किया है, ताकि दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव मिल सके.
पटना से पाकिस्तान 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है और फिल्म इंडस्ट्री के जानकार भी इसे आने वाले समय की बड़ी हिट मान रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म अपने पहले भाग की सफलता को कितना आगे बढ़ा पाती है. फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं