विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2019

कुलदीप सेंगर को हुई उम्र कैद, तो जावेद अख्तर बोले- अब देखते हैं कितने दिनों में अस्पताल पहुंचेंगे...

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) को हुई सजा पर ट्वीट किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

कुलदीप सेंगर को हुई उम्र कैद, तो जावेद अख्तर बोले- अब देखते हैं कितने दिनों में अस्पताल पहुंचेंगे...
जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने किया ट्वीट
  • जावेद अख्तर का ट्वीट हुआ वायरल
  • कुलदीप सेंगर को लेकर किया ट्वीट
  • ट्वीट कर कही ये बात

उन्नाव रेप मामले (Unnao Rape Case) में दोषी पाए गए और बीजेपी से निष्कासित किए जा चुके विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) को दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. सेंगर पर 25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. अब इसको लेकर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने एक ट्वीट किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस ट्वीट में जावेद अख्तर ने यूपी की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है. जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा, " कुलदीप सेंगर को अदालत ने अजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अब देखते हैं कि वह कितनी जल्दी अस्वस्थ होकर अस्पताल में भर्ती होते हैं." 

Salman Khan को टक्कर देने आया छोटू दादा, ऐसी दिखाई दबंगई Video हुआ वायरल


जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जावेद अख्तर अकसर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए पेश करते नजर आते हैं. इस बार भी जावेद अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. 

अनुपम खेर ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर की अपील, Video पोस्ट कर बोले- भारत को बचाना...

बताते चलें कि इस साल 28 जुलाई को रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में कार व ट्रक की टक्कर में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी. पीड़िता और कार चला रहे उनके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुलदीप सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) ने ही यह एक्सीडेंट करवाया था. इस मामले में भी सेंगर व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मामले के तूल पकड़ने के बाद बीजेपी पर दबाव बढ़ा और अगस्त में सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. 10 दिसंबर को दिल्ली कोर्ट ने कुलदीप सेंगर के खिलाफ अपना फैसला सुरक्षित रखा और 16 दिसंबर को फैसला सुनाने की तारीख तय की. पीड़िता को अदालत ने सुरक्षा मुहैया कराई है. पीड़ित परिवार दिल्ली में रह रहा है. दिल्ली महिला आयोग उनकी मदद कर रहा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuldeep Sengar, Javed Akhtar, Javed Akhtar Tweet Viral, Javed Akhtar Tweet On Kuldeep Sengar, Unnao Rape Case, Javed Akhtar Twitter, Kuldeep Singh Sengar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com