4 अगस्त को पूरे देश में जन्माष्टमी का जश्न मनाया जाएगा. देश के कई मंदिरों में इस दिन पूजा होगी, वहीं इस खास मौके पर दही हांडी कहें या मटकी फोड़ने का कार्यक्रम होगा. जबकि आला रे आला गोविंदा आला की गूंज भी सुनाई देगी. जबकि डीजे और म्यूजिक की बात करें तो एक गाना आपको दही हांडी के इवेंट में जरुर सुनने को मिलेगा, जो है गो गो गो गोविंदा. इस गाने को मीका सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से पिरोया था. वहीं सोनाक्षी सिन्हा और प्रभु देवा के डांस ने चार चांद लगाए थे, जो दही हांडी पर थिरकने पर मजबूर कर देता है.
दही हांडी का गाना
यह गाना ओह माय गॉड फिल्म का है, जो 2012 में रिलीज हुई थी. इसमें दही हांडी के उत्सव को जोर शोर से दिखाया गया था. वहीं गाने में सोनाक्षी सिन्हा और प्रभु देवा ने स्पेशल कैमियो किया था. यह गाना आज भी दही हांडी सेलिब्रेशन में सुनने को मिल जाता है. गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया था. जबकि मीका सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया था.
गो गो गोविंदा के बोल
गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदाअट्के मटके झट्के मारे हैं
तू आज शोला तो हम भी फुहारे हैं
तू आसमान पे है तो चांद तारे हैं हम अट्के मटके झटके मारे हैं
तू आज शोला तो हम भी फुहारे हैं
तू आसमान पे है तो चांद तारे हैं हम चाहे दम निकले ये दम
है कसम तेरी कसम
तुझे आज छोड़ेंगे ना हम
गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
कृष्ण की है ओह मायगॉड की कहानी
ओह माय गॉड की कहानी कांजी लालजी मेहता (परेश रावल) की है, जो मुंबई के चोर बाजार में हिंदू मूर्तियों और पुरानी चीजें बेचने वाला एक दुकानदार है. लेकिन वह नास्तिक है और धर्म-कर्म का मजाक उड़ाता रहता है. एक दिन भूकंप आता है और सिर्फ उसकी दुकान पूरी तरह बर्बाद हो जाती है. जब वह बीमा कंपनी से क्लेम मांगता है, तो कंपनी मना कर देती है क्योंकि नुकसान “Act of God” की कैटेगरी में आता है. इस पर गुस्से में कांजी भगवान के खिलाफ कोर्ट में केस दायर कर देता है. कोई वकील केस नहीं लेता, लेकिन एक गरीब मुस्लिम वकील हनीफ कुरैशी (ओम पुरी) उसकी मदद करता है. कोर्ट में धार्मिक गुरुओं (बाबाओं) को भगवान के प्रतिनिधि के रूप में तलब किया जाता है. कांजी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इसके बाद रहस्यमयी युवक कृष्ण वासुदेव यादव (अक्षय कुमार) उसकी मदद करने लगता है. आखिर में कांजी को पता चलता है कि यह युवक खुद भगवान कृष्ण हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं