विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2018

Viral Pic: जाह्नवी-खुशी से अर्जुन-अंशुला तक, चारों बच्चों के साथ बोनी कपूर ने मनाया जन्मदिन

श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर का यह पहला जन्मदिन (Boney Kapoor Birthday) है. मालूम हो कि इस साल की शुरुआत में दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया था.

Viral Pic: जाह्नवी-खुशी से अर्जुन-अंशुला तक, चारों बच्चों के साथ बोनी कपूर ने मनाया जन्मदिन
बोनी कपूर ने परिवार के साथ मनाया 63वां जन्मदिन
नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति और फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) 63 साल के हो चुके हैं. बोनी कपूर ने अपना 63वां जन्मदिन (Boney Kapoor Birthday) शनिवार देर रात पूरे रविवार के साथ मनाया. अनिल कपूर की फैमिली जो इन दिनों लंदन में है, को छोड़कर बोनी कपूर के जन्मदिन पर पूरा परिवार एक साथ दिखाई दिया. बोनी के बेटे अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो पोस्ट की है, जिसमें बोनी के चारों बच्चे अर्जुन, अंशुला, जाह्नवी (Janhvi Kapoor) और खुशी (Khushi Kapoor) दिखाई दे रहे हैं. पिता को जन्मदिन पर बधाई देते हुए अर्जुन ने लिखा, "आपने 'मिस्टर इंडिया' नाम की एक फिल्म बनाई. फिल्म में एक बेहद प्रासंगिक लाइन थी 'जिंदगी की यही रीत है हार के बाद ही जीत है'. बुरे के बाद अच्छा आता है. डैड, आपको जन्मदिन की बधाई. आपका जीवन खुशियों से भरा रहे..आपके परिवार की तरफ से, तीनों बच्चों और आपकी सबसे प्यारी बेटी खुशी की ओर से."

खुशी कपूर का मेकअप बिगड़ा तो बचाव में आईं जाह्नवी, वायरल हुआ श्रीदेवी की बेटियों का Video
 
बोनी कपूर के छोटे भाई संजू कपूर, महीप कपूर, शनाया कपूर, मोहित मारवाह, अंतरा मारवाह समेत फैमिली मेंबर्स इस तस्वीर में दिखे. बता दें, श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर का यह पहला जन्मदिन है. मालूम हो कि इस साल की शुरुआत में दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया था. ऐसा बुरे दौर में अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर, बोनी और उनकी दोनों बेटियों का सहारा बने. 

जाह्नवी-खुशी ने देखी भाई अर्जुन कपूर की 'नमस्ते इंग्लैंड', अंशुला बोलीं- इससे ज्यादा पास क्या आएं....; देखें मस्तीभरा Video

बता दें, बोनी ने 'वो सात दिन', 'लोफर', 'पुकार', 'वांटेड', 'नो एंट्री', 'तेवर' और 'मॉम' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है. बोनी के दो बच्चे अर्जुन और जाह्नवी कपूर बी-टाउन में अपना करियर बना रहे हैं. अर्जुन ने फिल्म 'इश्कजादे' जबकि जाह्नवी कपूर ने जुलाई में रिलीज हुई फिल्म 'धड़क' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boney Kapoor, Janhvi Kapoor, Khushi Kapoor, Arjun Kapoor, Sridevi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com