विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2021

जान्हवी कपूर के साउथ इंडियन लुक को देख फैन्स को आई श्रीदेवी की याद, ओणम पर वायरल हुईं खूबसूरत Photos

लोगों को ओणम की बधाई देते हुए जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे अपने बेहद सिंपल और एलिगेंट साउथ इंडियन लुक में नजर आ रही हैं.

जान्हवी कपूर के साउथ इंडियन लुक को देख फैन्स को आई श्रीदेवी की याद, ओणम पर वायरल हुईं खूबसूरत Photos
ओणम पर जान्हवी कपूर ने शेयर कीं तस्वीरें
नई दिल्ली:

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने बहुत कम समय में ही लोगों के दिलों में जगह बना ली है. जान्हवी अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस को लेकर भी बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं. जान्हवी जितनी वेस्टर्न आउटफिट में ब्यूटीफुल और ग्लैमरस लगती हैं, उतनी ही बला की खूबसूरत वे ट्रेडिशनल अटायर में भी नजर आती हैं. हाल ही में लोगों को ओणम की बधाई देते हुए जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे अपने बेहद सिंपल और एलिगेंट साउथ इंडियन लुक में नजर आ रही हैं.

जान्हवी कपूर को देख आई श्रीदेवी की याद

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए लोगों को ओणम की बधाई दी है. ओणम दक्षिण भारत का लोकप्रिय पर्व है. जान्हवी की मां यानी कि दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी साउथ इंडियन थीं और यही वजह है कि जान्हवी का साउथ इंडिया से गहरा नाता है. इन तस्वीरों में जान्हवी को लाल और पीले रंग का साउथ इंडियन लहंगा पहने हुए देखा जा सकता है. 

इस ट्रेडिशनल ड्रेस में जो चीज उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है वो है उनका ट्रेडिशनल झुमका, जो उन पर बेहद जंच रहा है. साथ ही जान्हवी की क्यूट स्माइल लोगों का दिल चुरा रही है. माथे पर प्यारी सी पारंपरिक बिंदी उनकी खूबसूरती को और बढ़ाने का काम कर रही है. इन तस्वीरों में जान्हवी प्रसाद खाती हुई नजर आ रही हैं. 

जान्हवी की तस्वीरें हो रही हैं वायरल 

श्रीदेवी की ही तरह जान्हवी भी बेहद खूबसूरत हैं और उनके चेहरे की मुस्कुराहट करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी है. जान्हवी की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर जान्हवी के 12.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं. इन थ्रोबैक तस्वीरों को पोस्ट करने के महज कुछ घंटों के भीतर ही 6 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. जान्हवी के एक फैन ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, 'आप बिंदी में बेहद खूबसूरत लगती हैं'. वहीं उनके दूसरे फैन ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा है, 'सबसे प्यारी लड़की'. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor Photo, Janhvi Kapoor Viral Photo, Janhvi Kapoor Onam Look, Janhvi Kapoor Throwback Photo, Sridevi, Janhvi Kapoor Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com