विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2023

जाह्नवी कपूर की Mili से लेकर सोनाक्षी सिन्हा की Double XL तक, कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर इन टॉप 5 Netflix फिल्म को देखना ना भूलें

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं नेटफ्लिक्स की टॉप 5 फिल्म, जिसे आप सर्दियों में गरमा गरम स्नैक्स के साथ वीकेंड पर एंजॉय कर सकते हैं.

जाह्नवी कपूर की Mili से लेकर सोनाक्षी सिन्हा की Double XL तक, कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर इन टॉप 5 Netflix फिल्म को देखना ना भूलें
नेटफ्लिक्स इंडिया में टॉप 5 फिल्में देखना ना भूलें
नई दिल्ली:

इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है. इसी बीच नेटफ्लिक्स पर भी कई बॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई हैं, जिसमें एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की मिली से लेकर सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की डबल एक्सेल शामिल हैं. वहीं यह नेटफ्लिक्स के टॉप 5 फिल्मों में ट्रैंड कर कर रही है. इसीलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं नेटफ्लिक्स की टॉप 5 फिल्म, जिसे आप सर्दियों में गरमा गरम स्नैक्स के साथ वीकेंड पर एंजॉय कर सकते हैं.

थाई मसाज

नवंबर 2022 में थियेटरों में रिलीज हुई फिल्म थाई मसाज इन दिनों ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टॉप 5 फिल्मों में पहले नंबर ट्रैंड कर रही है. लीड रोल में नजर आ रहे एक्टर गजराज राव की यह फिल्म 70 साल के आदमी आत्माराम की है.

मिली

जाह्नवी कपूर की फिल्म की कहानी एक लड़की की है, जो ऑफिस में एक फ्रीजर में फंस जाती है और अपनी जान को बचाने के लिए लड़ती हैं. वहीं उसके पिता और बॉयफ्रेंड उसे ढूंढते हैं. जाह्नवी की यह फिल्म दूसरे नंबर पर है.

गट्टा कुश्ती

यह साउथ की फिल्म है, जिसमें एक कुश्ती चैंपियन कीरती अरेंज मैरिज में फंस जाती है. यह उस महिला की कहानी है, जो अपनी असली पर्सनैलिटी को छिपाकर एक आदर्श फैमिली बहू बनने की कोशिश करती है. यह नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर है.

डबल एक्सेल

भारत में चौथे नंबर पर नेटफ्लिक्स की फिल्म डबल एक्सेल है. भले ही सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म थियेटरों में कमाल ना दिखा पाई हो. लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है.

द पेल ब्लू आई

ऑस्कर विनर क्रिस्चयन बेल इस फिल्म में एक रिटायर्ट डिटेक्टिव की भूमिका को निभा रहे हैं, जो  मर्डर केस सुलझाता है. थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म आपको पसंद आएगी. यह फिल्म 5वें नंबर पर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor Film, Thai Massage, Mili, Mili Film, Double Xl, Gutta Kushti, The Pale Blue Eye, Netflix, Netflix Film, Netflix Top 5 Film, Netflix Crime Film, Netflix Top 5 Film In India, Sonakshi Sinha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com