अपनी खूबसूरती और इनोसेंस की वजह से बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कूपर (Janhvi Kapoor) यंग जेनरेशन की फेवरेट बन चुकी है. फैंस जितना जाह्नवी की खूबसूरती को एडमायर करते हैं उतना ही उन्हें उनके स्टाइल और फैशन के लिए पहचाना जाता है. जान्हवी फैंस के बीच अपने स्टाइलिश अवतार के लिए बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं. जाह्नवी कपूर के स्टाइल स्टेटमेंट को फैंस बहुत ज्यादा अप्रिशिएट करते हैं. फिर चाहे फैंस के साथ आउटिंग पर जाना हो या फिर जंगल की सैर करना. जान्हवी भी अपने हर अंदाज में बेहद खूबसूरत और दिलकश नजर आती हैं. इन दिनों जान्हवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के एक्साइटमेंट की वजह बना हुआ है. इस वीडियो में जान्हवी टैटू गुदवाती हुई नज़र आ रही हैं. वीडियो में उनके चेहरे पर डर और टैटू बनवाने का उत्साह दोनों साफ आ रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जाह्नवी ने बनवाया टैटू, डर से चीखती नजर आईं
इसमें कोई दो राय नहीं है कि जाह्नवी न सिर्फ एक टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं बल्कि लोगों के लिए स्टाइल आइकॉन भी हैं. यही वजह है कि वो अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए फैंस के बीच हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. एक बार फिर जाह्नवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल जाह्नवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में जान्हवी बिल्कुल बच्चों की तरह चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में जाह्नवी को टैटू बनवाती हुई देखी जा सकती हैं. टैटू बनवाते हुए जाह्नवी डर रही हैं और भगवान कृष्ण को याद करते हुए 'गोविंदा गोविंदा' चिल्ला रही हैं. जाहिर है टैटू बनवाते वक्त काफी ज्यादा दर्द होता है और डर भी लगता है और ये दोनों जान्हवी के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है. हालांकि टैटू का एक्साइटमेंट भी उनके चेहरे पर नज़र आ रहा है. इस वीडियो में जान्हवी ने व्हाइट कलर का सूट कैरी किया हुआ है और चेहरे पर मास्क लगाए हुए नजर आ रही हैं. टैटू आर्टिस्ट उनके राइट हैंड पर टैटू बनाता हुआ दिखाई दे रहा है.
किसके नाम का है टैटू, जानने के लिए फैंस का बढ़ा एक्साइटमेंट
जाह्नवी का ये वीडियो देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं. सभी के मन में यही सवाल है कि टैटू किस डिजाइन का है और अगर किसी का नाम है तो वो कौन है. दरअसल इस वीडियो के साथ ही जान्हवी ने एक और तस्वीर भी शेयर की है जिसमें उनके हाथों पर 'I Love you my labbu' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है. जान्हवी का टैटू बनवाते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महज 1 घंटे में 2 लाख 62 हज़ार से ज्यादा व्यूज इस वीडियो में आ चुके हैं. अब फैंस वीडियो पर कमेंट करते हुए जान्हवी से पूछ रहे हैं कि लब्बू कौन है? दरअसल इस वीडियो के अलावा जान्हवी ने एक मंदिर की तस्वीर शेयर की है जिसे देख कर ही पता चलता है कि जाह्नवी ऋषिकेश में हैं. जानवी ने ऋषिकेश के भूतनाथ मंदिर के बाहर प्रार्थना करते हुए की तस्वीर फैंस के साथ साझा की है. ये एक खास मंदिर है जहां भगवान शंकर की बारात रुकी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं