सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर मोस्ट-अवेटेड एक्शन एंटरटेनर ‘जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है. निर्देशक नेल्सन की एक्शन एंटरटेनर फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. निर्माताओं ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म से जुड़ी जानकारी दी. एक्स हैंडल पर प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने फिल्म में रजनीकांत के किरदार का उल्लेख करते हुए लिखा, "मुथुवेल पांडियन की तलाश शुरू! ‘जेलर 2' की शूटिंग आज से शुरू हो रही है." फिल्म की शूटिंग सबसे पहले चेन्नई में होने की संभावना है. इसके बाद यूनिट के गोवा और तमिलनाडु के थेनी सहित अन्य स्थानों पर शूटिंग की उम्मीद है.
जानकारी के अनुसार कन्नड़ सुपरस्टार डॉ. शिव राजकुमार और मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ‘जेलर 2' का हिस्सा होंगे. हालांकि इस बारे में निर्माताओं ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. ‘जेलर 2' में अनिरुद्ध संगीत देंगे. निर्माताओं ने ‘जेलर 2' का टीजर हाल ही में जारी किया था जो पिछली बार की तरह ही इस बार भी काफी दिलचस्प था. सन पिक्चर्स के जारी किए गए ‘जेलर 2' के टीजर की शुरुआत रेडियो पर एक घोषणा से होती है कि एक चक्रवात तट की ओर बढ़ रहा है. जबकि संगीत निर्देशक अनिरुद्ध और निर्देशक नेल्सन गोवा में एक मजेदार बातचीत करते दिखाई दिए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दोनों के बीच की मजेदार नोकझोंक धमाकेदार एक्शन में बदल जाती है, जब कमरे में कुछ गुंडे प्रवेश करते हैं. संगीतकार और निर्देशक दोनों ही छिपने की कोशिश में इधर-उधर भागते हैं तभी कमरे में रजनीकांत प्रवेश करते हैं, जिनकी छवि धुंधली है. खून से लथपथ सफेद शर्ट पहने सुपरस्टार एक हाथ में बंदूक और दूसरी में तलवार लिए एंट्री करते हैं.
रजनीकांत कमरे से बाहर निकलते हैं, तो उन पर एक ग्रेनेड फेंका जाता है. इसके बाद वह खलनायकों से भिड़ते हैं. यह सीन देखकर हैरत में डूबे अनिरुद्ध, निर्देशक नेल्सन से कहते हैं, 'यह भयानक लग रहा है नेल्सा! चलो इस पर एक फिल्म बनाते हैं!' 'जेलर' बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगभग 650 करोड़ रुपये की कमाई करके एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं