आईएमडीबी की 2025 की मोस्ट एंटीसिपिटेड इंडियन मूवीज और शोज की लिस्ट में कई मजेदार नाम देखने को मिल रहे हैं. जिसमें भारतीय सिनेमा के दिग्गज सितारों और रोमांचक कहानियों का जबरदस्त कॉम्बिनेशनल है. आईएमडीबी की यह लिस्ट दर्शकों की उत्सुकता और लोकप्रियता के आधार पर तैयार की गई है, जो भारतीय मनोरंजन उद्योग के लिए एक शानदार आगाज का संकेत देती है. इस लिस्ट सनी देओल ने टॉप पर बाजी मारी है जबकि आईएमडीबी की इस लिस्ट में रजनीकांत और प्रभास की फिल्में भी शामिल हैं.
आईएमडीबी की 2025 की मोस्ट एंटीसिपिटेड इंडियन मूवीज और शोज की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है फिल्म जाट ने, जिसमें एक्शन और ड्रामा का तड़का देखने को मिलेगा. फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा का टकराव नजर आएगा. इसके बाद दूसरे नंबर पर साड़ी है, जो अपनी अनूठी कहानी से दर्शकों को आकर्षित कर रही है. तीसरे नंबर पर संत ज्ञानेश्वरांची मुक्ताई है, जो एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक कहानी पेश करेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईएमडीबी की 2025 की मोस्ट एंटीसिपिटेड इंडियन मूवीज और शोज की लिस्ट में चौथे नंबर पर सुपरस्टार रजनीकांत की कूली है, जो एक्शन और कॉमेडी का मिश्रण होगी. पांचवें स्थान पर ग्राउंड जीरो है, जो एक रोमांचक थ्रिलर होने की उम्मीद है. छठे नंबर पर गुड बैड अग्ली ने जगह बनाई है, जिसमें सस्पेंस और ड्रामा का तड़का होगा.
सातवें स्थान पर रेट्रो है, जिसमें सिंघम सूर्या नजर आएगा. आठवें नंबर पर प्रभास की द राजा साब है, जो हॉरर-कॉमेडी और रोमांस का अनोखा संगम होगी. नौवें स्थान पर किंग्सटन और दसवें पर भूल चूक माफ ने जगह बनाई है, जो दर्शकों को भावनात्मक और मनोरंजक अनुभव देने के लिए तैयार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं