विज्ञापन

शादी के चौथे सालगिरह पर आलिया भट्ट ने खास अंदाज में पति रणबीर कपूर को किया विश, लिखा- हमने एक खूबसूरत दुनिया बनाई  

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी मुंबई के बांद्रा में उनके घर ‘वास्तु’ में बहुत ही निजी तरीके से हुई थी. इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.

शादी के चौथे सालगिरह पर आलिया भट्ट ने खास अंदाज में पति रणबीर कपूर को किया विश, लिखा- हमने एक खूबसूरत दुनिया बनाई  
लिया भट्ट ने खास अंदाज में पति रणबीर कपूर को किया विश
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मंगलवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं. इस मौके पर खुद रणबीर और आलिया के परिवार के सदस्यों ने कपल को बधाई दी है. साथ ही आलिया ने भी रणबीर के लिए प्यार सा पोस्ट किया. आलिया ने इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ वैकेशन की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की. इसमें कपल बर्फीली वादियों में स्कीइंग करते, खेलते और मजे करते दिख रहे हैं. आलिया ने रणबीर के लिए लिखा, "कभी उड़ते, गिरते, चलते और बहुत सारी बातें करते हुए हमने मिलकर एक बहुत खूबसूरत दुनिया बना ली है. तू साथ है तो हर दिन और हर रात अच्छी लगती है."

यह भी पढ़ें - आशा भोसले की सुपरस्टार भतीजी ने भाग कर की शादी, बुआ लता के साथ गाया गाना, 15 की उम्र में मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड, ठुकरा दिया था राज कपूर का ऑफर

वहीं, आलिया की मां सोनी राजदान ने भी इंस्टाग्राम पर कपल को बधाई दी. उन्होंने कपल की एक पुरानी पोस्ट कर लिखा, "तुम दोनों को खूब प्यार. हमेशा आशीर्वाद और प्यार बना रहे." रणबीर कपूर की मां और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी दोनों को बधाई देते हुए लिखा, "मेरे दिल की धड़कनों को बहुत-बहुत मुबारक हो." रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी स्टोरी पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर दोनों की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "हमारे स्वीटहार्ट्स."

यह भी पढ़ें - हूबहू ऐश्वर्या राय की कॉपी हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा, लेटेस्ट फोटोज में खूबसूरती देख फैंस बोले- ये लेगी ऐश की जगह

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी मुंबई के बांद्रा में उनके घर ‘वास्तु' में बहुत ही निजी तरीके से हुई थी. इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. आलिया पहले से ही रणबीर को पसंद करती थीं और कई बार इंटरव्यू में बता चुकी थीं कि उन्हें उन पर क्रश है. दोनों की मुलाकात फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र' के सेट पर हुई, जहां से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई. धीरे-धीरे उनका प्यार गहरा होता गया और उन्होंने शादी कर ली. 

 

साल 2022 में शादी के कुछ महीनों बाद 6 नवंबर को उन्होंने अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया. 'ब्रह्मास्त्र' (2022) में साथ काम करने के बाद, वे अब 'लव एंड वॉर' (2026) फिल्म में काम कर रहे हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Anniversary, Alia Bhatt Ranbir Kapoor Anniversary Holiday, Alia Bhatt Ranbir Kapoor, Alia Bhatt Ranbir Kapoor Bungalow, Alia Bhatt Ranbir Kapoor News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com