रणवीर सिंह हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान अपने बेबाक बयान से एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. अपनी एनर्जेटिक स्क्रीन प्रेजेंस और बिहेवियर के लिए मशहूर रणवीर इन दिनों सुपर टैलेंटेड आलिया भट्ट के साथ अपनी मच अवेटेड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन में बिजी हैं. प्रमोशनल बातचीत और सवाल जवाब के बीच रणवीर ने अपने स्कूल के दिनों का एक मजेदार किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए.
अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच खास जगह बना चुके रणवीर ने अपने अकेडेमिक स्ट्रगल्स के बारे में बात की. रणवीर सिंह ने खासतौर पर मैथ्स को लेकर अपने स्ट्रगल्स के बारे में बात की. रणवीर के इस खुलासे ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया. अब उनका अंदाज तो आप जानते ही हैं. रणवीर ने बताया कि एक बार मैथ्स के पेपर में उन्हें 100 में से -10 नंबर मिले थे. इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर अच्छा स्कोर ना कर पाने के बारे में बात करते दिख रहे हैं. रणवीर सिंह कह रहे हैं, “जीरो ऑन हंड्रेड से कम कोई लाया है? मैं लाया हूं. जिसको मिला था मैथ्स में अंडा. बात करने के लिए माइनस 10 और मिल गए थे.”
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'
गली बॉय के बाद आलिया भट्ट और रणवीर सिंह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से एक साथ ऑनस्क्रीन वापसी कर रहे हैं. इसके साथ ही करन जौहर भी सात साल बाद बतौर डायरेक्टर वापसी कर रहे हैं. रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा रॉकी और रानी के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं और अपने प्यार को साबित करने के लिए अपने-अपने परिवारों के खिलाफ लड़ते हैं. रणवीर और आलिया के साथ, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी जैसे बड़े नाम भी अहम रोल में हैं. फिल्म में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के कुछ मशहूर नाम भी शामिल हैं जैसे चूर्णी गांगुली और टोटा रॉय चौधरी. यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं