विज्ञापन

टॉक्सिक के शोर में साउथ के अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस पर चांदी, 10 दिनों में बजट से 4 गुना कमाई

Irumudi Box Office Collection day 10: टॉक्सिक के शोर में साउथ के अक्षय कुमार रवि तेजा की इरुमुड़ी ने बजट से 4 गुना कमाई हासिल कर ली है और ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल कर लिया है. 

टॉक्सिक के शोर में साउथ के अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस पर चांदी, 10 दिनों में बजट से 4 गुना कमाई
Irumudi Box Office Day 10 इरुमुडी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10
नई दिल्ली:

Irumudi Box Office Collection day 10: टॉक्सिक की चर्चा बॉक्स ऑफिस पर खूब हो रही है, जिसने रिलीज के बाद 200 करोड़ का आंकड़ा पार केवल 5 दिनों में कर लिया है. लेकिन इस बीच साउथ के अक्षय कुमार कहलाने वाले रवि तेजा की इरुमुडी ने बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ दिया है. फिल्म ने संडे को अच्छी कमाई अपने नाम की है. हाल कुछ ऐसा रहा कि बजट के 4 गुना फिल्म ने कमा लिए हैं और यह प्रॉफिट में चल रही है. जबकि टॉक्सिक अभी बजट से काफी दूर है. 

इरुमुडी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 10वें दिन फिल्म ने 15 करोड़ का कलेक्शन 3,043 शोज से हासिल किया है, जिसमें तमिल से 2 लाख और तेलुगू में 14.98 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया. इसके बाद भारत में फिल्म की कमाई 129.55 करोड़ नेट हो गई है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 150.45 करोड़ पहुंचा है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 170.95 करोड़ का कलेक्शन किया है. 

ये भी पढ़ें- 35 साल पुरानी संजय, सलमान, माधुरी की फिल्म, 36 दिन में हुई पूरी, अल्का याग्निक, कुमार सानू और एसपी की आवाज ने 9 गानों का बनाया सदाबहार 

इरुमुडी का बजट

इरुमुडी को 40 से 45 करोड़ के बजट में बनाया गया है. जबकि पहले दिन फिल्म ने 15.30 करोड़ की ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन आंकड़ा 16.20 करोड़ पहुंचा. तीसरे दिन यह कमाई 19 करोड़ रही. वहीं चौथे दिन 12.35 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया. पांचवे दिन 12.20 करोड़, छठे दिन 10.20 करोड़ और सातवें दिन 6.90 करोड़ की कमाई पहले हफ्ते में 92.15 करोड़ रही. इसके बाद आठवे दिन 10.10 करोड़ , नौंवे दिन 12.30 करोड़ और 10वें दिन 15 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है. 

टॉक्सिक का कलेक्शन

टॉक्सिक की बात करें तो भारत में 214.10 करोड़ नेट कलेक्शन, 255.95 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन करने वाली यश की फिल्म ने 285.20 करोड़ का कलेक्शन 5 दिनों में हासिल किया है. जबकि बजट 500 से 600 करोड़ का बताया जा रहा है.  

ये भी पढ़ें- KBC 18 में चाय बेचने वाले की बेटी, बड़ी बहन को 5 साल तक नहीं जानता था भाई, 12 लाख के इस सवाल पर टूटा सपना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Irumudi, Irumudi Box Office, Toxic, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com