दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल (Babil) सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं. वो अकसर अपने दिलचस्प पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं. बाबिल (Babil) को इस दौरान ट्रोल का भी सामना करना पड़ता है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में खुलासा किया है कि उन्हें स्कीन केयर और मेकअप पसंद है, लेकिन कई लोग इस पर पूछते हैं कि "क्या तुम लड़की हो?" बाबिल (Babil) ने ये बातें वीडियो के कैप्शन में लिखी हैं. उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बाबिल (Babil) ने वीडियो शेयर कर लिखा: "क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि जब मैं बाहर जाने से पहले फेस मास्क या मेकअप लगाता हूं. तो कुछ लोग अभी भी पूछेंगे, "क्या तुम लड़की हो?" मुझे लगता है कि प्रत्येक व्यक्ति एक लौकिक द्वंद्व से बना है, जो आपको सही मायने में एक पुरुष बनाता है और वह आपके भीतर की महिला को पहचान रहा है. आप तब तक पुरुष नहीं हैं, जब तक आप अपनी स्त्री आयाम को महसूस नहीं करते हैं, क्योंकि यह वास्तव में विषाक्त बहादुरता है."
बाबिल (Babil) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा: मुझे अपने स्किन की देखभाल करना पसंद है, मुझे सेक्सी दिखना पसंद है, मुझे महिलाओं से प्यार है. और मुझे पुरुष होना पसंद है." बाबिल ने इस तरह उन लोगों को जवाब दिया है, जो उनके स्किन केयर को लेकर ट्रोल करते हैं. बाबिल ने वैलेंटाइन डे पर अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपने स्किन पर फेस मास्क लगाए दिखे थे. बता दें कि बाबिल फिलहाल लंदन में फिल्म और एक्टिंग की पढ़ाई कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं