विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

'कभी खुशी कभी गम' धोनी की धुआंधार पारी देख ऐसे बदले अनुष्का शर्मा के रंग, Video Viral

IPL 2018 में बुधवार रात बेंगलुरु में हुए RCB और CSK के मुकाबले में धोनी की टीम ने बाजी मार ली. लेकिन मैच के दौरान अनुष्का शर्मा के एक्सप्रेशन्स की जमकर चर्चा हो रही है.

'कभी खुशी कभी गम' धोनी की धुआंधार पारी देख ऐसे बदले अनुष्का शर्मा के रंग, Video Viral
RCB को सपोर्ट करने बेंगलुरु पहुंचीं अनुष्का शर्मा
  • धोनी की शानदार पारी ने दिलाई CSK को जीत
  • धोनी की बेटिंग देख उड़े अनुष्का शर्मा के रंग
  • आखिरी ओवर में उदास नजर आईं एक्ट्रेस
नई दिल्ली: IPL 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया मैच काफी रोमांचिक रहा. एम एस धोनी ने 70 रन की धुआंधार पारी खेल, हर किसी को हैरान किया. साथ ही 5 विकेट से टीम को जीता दिया. स्टेडियम में जहां विराट कोहली की टीम को अनुष्का शर्मा सपोर्ट करते पहुंची थीं, वहीं साक्षी धोनी पति की टीम का समर्थन करती नजर आईं. मैच की शुरुआत में जब अनुष्का स्टेडियम में पहुंचीं तो उन्हें चेहरे पर एक्साइमेंट साफ देखा जा सकता था, लेकिन जैसे-जैसे धोनी ने चौके-छक्के लगाकर शानदार पारी खेली, वैसे ही अनुष्का शर्मा के चहरे पर उदासी छा गई.

IPL 2018: MS Dhoni ने जड़ा छक्का तो दूर से साक्षी ने किया ये इशारा, फिर हुआ ये चमत्कार

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अनुष्का शर्मा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में अनुष्का टीम RCB को सपोर्ट करते हुए जमकर तालियां बजा रही हैं. जब दूसरा वीडियो मैच खत्म होने से ठीक पहले का है. धोनी इसमें छक्के से जीत दिलाते हैं. इसमें अनुष्का के चहेरे के रंग उड़े हुए नजर साफ देखे जा सकते हैं.

देखें, वीडियो... बता दें, मैच के CSK ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 205 बना दिए. एमएस धोनी ने 70 रन जड़कर चेन्नई को आसानी से मैच जिता दिया. मैच में सबसे खास पल आखिरी ओवर था, जब चेन्नई सुपर किंग्स को 6 गेंद पर 16 रन चाहिए थे.  

IPL 2018: मैच देखने आई तो खुश दिखीं अनुष्का, धोनी के छक्कों को देख उतरा चेहरा, देखें

मालूम हो कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ये मैच जीतना जरूरी था. क्योंकि अगर वो ये मुकाबला जीत जाते तो वो प्वॉइंट टेबल में ऊपर आ जाते. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के सामने वो भी सरेंडर करते नजर आए. इस मैच को जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में प्वॉइंट टेबल में नंबर वन पर आ चुकी है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, MS Dhoni, Virat Kohli, IPL 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com