विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2022

IND vs PAK T20: भारत ने पाकिस्तान से लिया बदला, चार विकेट से हराया, फैंस बोले- विराट कोहली ने दिवाली का तोहफा दिया है

विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं.  विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 मैच के दौरान ऐसी बल्लेबाजी कि दुनिया देखती रह गई.

IND vs PAK T20: भारत ने पाकिस्तान से लिया बदला, चार विकेट से हराया, फैंस बोले- विराट कोहली ने दिवाली का तोहफा दिया है
भारत ने पाकिस्तान से लिया बदला
नई दिल्ली:

विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं.  विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 मैच के दौरान ऐसी बल्लेबाजी कि दुनिया देखती रह गई. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से फैंस को अपना दीवाना बना दिया. मेलबर्न के मैच में विराट कोहली की खूब जय जयकार हुई. दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे.विराट की इसी पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया.

इस जीत के बाद ट्विटर पर विराट कोहली ट्रेंड करने लगे हैं और यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, विराट कोहली आप एक हीरो हैं. आपने दिवाली को खास बना दिया. 

एक अन्य यूजर ने लिखा, दिवाली समय से पहले आ गया. भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया.

एक अन्य यूजर ने लिखा, इस जीत के बाद लोग विराट कोहली के लिए पागल हो रहे हैं. 

वह रो रहा था. इस आदमी ने जो भावनाएं पैदा कीं, इससे बेहतर खिलाड़ी कभी नहीं देखा. विराट कोहली  धन्यवाद #INDvsPAK2022

बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान की टीम ने 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे, जिसमें इफ्तिखार अहमद और शान मसूद ने अर्धशतक जड़ा था. वहीं, भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट निकाले थे.

भारत की टीम ने जब 160 रन के लक्ष्य पर खेलने उतरी तो टीम के चार विकेट 31 रन पर गिर गए थे. इसके बाद विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या के साथ 113 रन की साझेदारी कर मैच बनाया और फिर उन्होंने अकेले ही मैच जिता दिया.
 

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं पेरिस हिल्टन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Virat Kohli News In Hindi, Virat Kohli Latest News, India Vs Pak, India Vs Pak Match, India Vs Pakistan, India Vs Pak T20 World Cup 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com