विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2022

India vs Pakistan: इस एक्टर का दावा भारत-पाकिस्तान का मैच कर देगा 'लाइगर' की कमाई आधी, होगा इतना कलेक्शन

India vs Pakistan: शनिवार को क्रिकेट का एशिया कप शुरू हो रहा है. ऐसे में देश के कई लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. वहीं रविवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. क्योंकि इस दिन भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है.

India vs Pakistan: इस एक्टर का दावा भारत-पाकिस्तान का मैच कर देगा 'लाइगर' की कमाई आधी, होगा इतना कलेक्शन
इस एक्टर का दावा भारत-पाकिस्तान का मैच कर देगा 'लाइगर' की कमाई आधी
नई दिल्ली:

शनिवार को क्रिकेट का एशिया कप शुरू हो रहा है. ऐसे में देश के कई लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. वहीं रविवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. क्योंकि इस दिन भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है. इसको लेकर भारतीय दर्शक काफी एक्साइटमेंट दिख रहे हैं. इस बीच खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले अभिनेता केआरके (कमाल आर खान) ने भारत-पाकिस्तान के मैच के मुकाबले को फिल्म लाइगर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जोड़ा है. 

इन दिनों फिल्म लाइगर सिनेमाघरों में रिलीज है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. ऐसे में केआरके ने कहा है कि रविवार को लोग भारत-पाकिस्तान का मैच देखेंगे ऐसे में इस दिन फिल्म की कमाई आधी होगी और सोमवार को बिल्कुल खत्म हो जाएगी. केआरके ने यह बात सोशल मीडिया के जरिए कही है. केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. 

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म लाइगर और भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर लिखा, आज लाइगर 20 फीसदी कम ऑक्यूपेंसी के साथ चल रही है. यानी शनिवार का कारोबार लगभग 3.25 करोड़ होगा! कल भारत बनाम पाकिस्तान का मैच है, मतलब कारोबार 50 फीसद ही होगा और यह सोमवार को पूरी तरह से मर जाएगी। अलविदा! मिलते हैं! टाटा! सोशल मीडिया पर केआरके का यह ट्वीट वायरल हो रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि फिल्म लाइगर में अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं.

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asia Cup 2022, Asia Cup 2022 India Sq, Cricket Asia Cup 2022, India Pakistan Match, Ind Vs Pak, India Pakistan Asia Cup, Liger, Liger Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com