विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2020

इलियाना डीक्रूज ने बताई उम्मीद और दिखाई जीवन की हकीकत, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने यूं दिया रिएक्शन

इलियाना डीक्रूज (Ileana D'Cruz) की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इस पोस्ट के जरिए इलियाना ने अपनी उम्मीद और जीवन की सच्चाई बताई है.

इलियाना डीक्रूज ने बताई उम्मीद और दिखाई जीवन की हकीकत, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने यूं दिया रिएक्शन
इलियाना डीक्रूज (Ileana D'Cruz) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताई उम्मीद और हकीकत
  • इलियाना डीक्रूज ने बताई जीवन की उम्मीद और हकीकत
  • एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किये फोटो और वीडियो
  • इलियाना की पोस्ट हुई वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज (Ileana D'Cruz) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपने स्टाइल को लेकर कई बार चर्चा में भी रहती हैं. हाल ही में इलियाना की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इस पोस्ट के जरिए इलियाना डीक्रूज (Ileana D'Cruz) ने अपनी उम्मीद और जीवन की सच्चाई बताई है. इलियाना डीक्रूज की इस पोस्ट पर नरगिस फाकरी ने भी कमेंट किया है, साथ ही फैंस भी इलियाना की पोस्ट पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर अब तक 4 लाख से भी ज्यादा लाइक्स भी आ चुके हैं. 


इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) ने अपनी पोस्ट में वीकेंड मूड से जुड़ी उम्मीदें और हकीकत बताई हैं. इसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जबरदस्त ड्रेस में एंट्री करती हैं और डांस भी करती हैं. वीडियो में इलियाना का लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है. इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने वीकेंड की उम्मीदें दर्शाई हैं. वहीं, इसके साथ ही इलियाना डीक्रूज ने एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह सोती हुई दिखाई दे रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए इलियाना ने अपनी हकीकत बताई है कि वह वीकेंड पर ज्यादातर सोते हुए वक्त बिताती हैं. उनकी इस पोस्ट पर नरगिस फाकरी ने कमेंट करते हुए लिखा, "सच्चाई की तरफ देखना भूल गई."

बता दें कि हाल ही में इलियाना डीक्रूज (Ileana D'Cruz) की अपकमिंग फिल्म 'द बिग बुल' का पोस्टर रिलीज हुआ है. इस पोस्ट में इलियाना डीक्रूज कुर्ती में, दुपट्टा ओढ़े, जूड़ा बनाए चश्मे में नजर आ रही हैं. इसमें इलियाना डीक्रूज का अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है. बता दें कि 'द बिग बुल' एक क्राइम ड्रामा है, जिसमें अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. इससे पहले इलियाना डीक्रूज 'पागलपंती' में नजर आई थीं. हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ileana D'cruz, Ileana D'cruz Post, Ileana D'cruz Post Viral, Ileana D'cruz Shows Expectation Vs Reality
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com