Hum Do Hamare Do: कृति सेनन (Kriti Sanon) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की आगामी फिल्म 'हम दो हमारे दो' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. टीजर को देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसमें मां-बाप को गोद लेने की कहानी दिखाई जाएगी. टीजर के सामने आने के बाद दर्शकों के मन में फिल्म देखने के लिए उत्साह है. दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने एक बार फिर इस फिल्म के जरिए दर्शकों को लोट-पोट करने की पूरी तैयारी कर ली है. फिल्म के टीजर की जानकारी कृति सेनन ने कू एप पर भी दी है.
कृति सेनन (Kriti Sanon) ने 'हम दो हमारे दो' के टीजर को शेयर कर लिखा है: "ये दिवाली फैमिलीवाली." फिल्म के टीजर में देखा जा सकता है कि शुरुआत में फिल्म स्त्री, लुका छुपी, बाला और मिमी का जिक्र होता है. इसके बाद परेश रावल की आवाज में सवाल पूछा जाता है, 'अब हमारा हीरो क्या करेगा?' उनके इतना बोलते ही कृति सेनन की स्कीन पर एंट्री होती है. और वो फिल्म के हीरो राजकुमार राव (Rajkummar Rao) से कहती हैं: "अपने मम्मी पापा को घर ले आना, बात खत्म करनी है और लाइफ शुरू करते हैं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कृति सेनन (Kriti Sanon) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के अलावा 'हम दो हमारे दो' फिल्म में परेश रावल, अपारशक्ति खुराना और रतना पाठक अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म को अभिषेक जैन ने निर्देशित किया है. यह फिल्म आगामी 29 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
यह भी देखें: तापसी पन्नू यूं बनीं 'रश्मि रॉकेट', डायरेक्टर और एक्टर समेत मूवी की टीम से बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं