ऋतिक रोशन अपने बेटे ऋहान और ऋदान के साथ एडवेंचर टूर पर स्विटजरलैंड में थे.
- दोनों बेटों के साथ हॉलीडे पर ऋतिक
- एडवेंचरस टूर पर दिखे
- नदी में कुछ यूं लगाई छलांग
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के एक्शन स्टार ऋतिक रोशन अपने बेटे को मेंटली और फिजिकली स्ट्रांग बनाने के लिए एक एडवेंचरस टूर के लिए हॉलीडे पर हैं. ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटे ऋहान और ऋदान के साथ कई हैरतअगेंज कारनामे करते हुए दिखे. कभी किसी ऊंची चोटी के पहाड़ पर चढ़ रहे तो कभी खुद के बनाए हुए नाव से नदी के बीचो-बीच जाकर बर्फीले पानी में जम्प करते हैं. ऋतिक अपने बेटे के साथ खतरनाक स्टंट करने से भी पीछे नहीं हटते और डटकर सामना करना सिखाते हैं. फिलहाल ऋतिक रोशन ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे को ऊंची पहाड़ी से जम्प कराया.
‘भुला दे डर, कुछ अलग कर’ से जुड़े ऋतिक रोशन, देखें मजबूत संदेश देने वाला ये VIDEO
ऋतिक ने अपने बेटे को एडवेंचर का एक्सपीरियंस देने के लिए नदी में कूदने के लिए कहते हैं, लेकिन वह काफी डरा हुआ था. कूदने से पहले ऋतिक ने काफी मोटिवेशनल बातें कही. ऋतिक ने बेटे को कहा, ''हर बार तुम किसी न किसी चीज से डरोगे, लेकिन जब तुम इसे एक बार खत्म कर लोगे तो यह तुम्हे काफी पसंद आएगा.'' ऐसी बातें सुनकर ऋतिक के बेटे ने जम्प लगा दी. एक सक्सेसफुल जम्प के बाद ऋतिक के बेटे का हौसला और भी बढ़ गया और दोबारा जम्प करने के लिए वापस आया.
बर्फ से जमे पानी में बेटे ऋहान-ऋदान के साथ कूदे ऋतिक रोशन, Video देखकर सहम जाएंगे आप
ऋतिक अक्सर एडवेंचर करना पसंद करते हैं और अपने दोनों बेटों को भी इस एडवेंचर का मजा दिलाते हैं. फिलहाल इस वीडियो को 4 घंटे में लगभग 3 लाख लोग देख चुके हैं. बता दें, ऋतिक आखिरी बार फिल्म 'काबिल' में दिखे थे. इन दिनों अभिनेता भारतीय गणितज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक 'सुपर 30' की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म 25 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Hrithik Roshan, Hrehaan And Hridhaan, Adventurous Tour