विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2023

वायरल डांस वीडियो के बाद ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद को किया सपोर्ट, ट्रोल कर रहे लोगों को इस तरह दिया जवाब

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सबा आजाद पिछले कुछ दिनों से पेरिस फैशन वीक में अपने डांस को लेकर चर्चा में हैं. फैशन वीक के दौरान सबा रैंप पर अचानक झूमने लगी थीं.

वायरल डांस वीडियो के बाद ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद को किया सपोर्ट, ट्रोल कर रहे लोगों को इस तरह दिया जवाब
ऋतिक रोशन ने सबा का वीडियो किया शेयर
नई दिल्ली:

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सबा आजाद पिछले कुछ दिनों से पेरिस फैशन वीक में अपने डांस को लेकर चर्चा में हैं. फैशन वीक के दौरान सबा रैंप पर अचानक झूमने लगी थीं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. लोगों ने इसके लिए उनकी खूब आलोचना की और उन्हें ट्रोल किया गया. एक यूजर ने तो उन्हें थेरेपी लेने तक की सलाह दे डाली. इस पर सबा ने भी सोशल मीडिया पर आकर जवाब दिया. इस बीच अब उनके बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन भी अब सबा के समर्थन में उतर आए हैं.

लेडी लव सबा के लिए लिखी ये बात

ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद का डांस वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने एक हार्ट के साथ खूबसूरत कैप्शन भी पोस्ट किया. ऋतिक ने लिखा- 'वो सरेंडर करती है, इसलिए चमक है'. वीडियो में सबा को पेरिस फैशन वीक के दौरान हाथों में माइक लिए बेफिक्री के साथ झूमते और डांस करते देखा जा सकता है.

लोगों ने यूं दिए रिएक्शन

सबा को सपोर्ट करते ऋतिक के इस पोस्ट पर भी लोगों ने सबा की आलोचना की और कहा कि उनके पोस्ट करने से सबा का एक्ट सही साबित नहीं हो जाएगा, उन्होंने रैंप वॉक को बर्बाद कर दिया. एक यूजर ने लिखा, 'चूंकि उन्होंने (ऋतिक ने) ऐसा किया है, इसलिए यह ठीक या स्वीकार्य नहीं है...!!! उसने सचमुच रैंप वॉक और शो को बर्बाद कर दिया'. दूसरे ने लिखा, 'वो हर बार तभी गाती हैं, जब माइक बंद होता है'. तीसरे ने लिखा ये ‘जादू' से कम नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hrithik Roshan, Saba Azad, Saba Azad Dance Video, Hrithik Roshan News, Hrithik Roshan And Saba Azad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com