ऋतिक रोशन और सुजैन (फाइल फोटो)
- तो क्या फिर शादी करेंगे ऋतिक-सुजैन
- मीडिया में उड़ी है अफवाह
- अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के सुपरहीरो कहलाने वाले ऋतिक रोशन के फिर से शादी करने को लेकर मीडिया में काफी चर्चे सुनने को मिल रहे हैं. अहम बात यह है कि ऋतिक किसी और से नहीं बल्कि अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान से शादी कर सकते हैं. खबरों की मानें तो दोनों ही इन दिनों एक साथ कई जगहों पर देखे जा चुके हैं. इतना ही नहीं, अपने पूर्व पति ऋतिक के लिए सुजैन का सपोर्ट भी कई बार देखने को मिला है. वह चाहे कंगना रनोट से या फिर उनके बच्चे से जुड़ा हुआ मामला हो. सुजैन अपने दो बच्चे और ऋतिक के साथ छुट्टियां मनाने भी जा चुकी हैं.
World's Most Handsome Actor: इन हॉलीवुड एक्टर्स को पछाड़ ऋतिक रोशन ने मारी बाजी
ऋतिक-सुजैन की नजदीकियों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों एक बार फिर शादी के बंधन में बंध सकते हैं. फिलहाल इसके लिए अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अंग्रेजी वेबसाइट डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक दोनों के एक करीबी दोस्त ने बताया है कि ऋतिक और सुजैन की इस मामले में बातचीत चल रही है. दोनों ही अपने रिश्तों को लेकर होने वाली समस्याओं के बारे में समझ-बूझ रहे हैं और अच्छे रिश्ते को पनपने के लिए काम कर रहे हैं. उन्हें समय देना चाहिए, वे फिर एक साथ होंगे.
Happy Birthday Hrithik Roshan: जिस भी एक्ट्रेस के साथ करते हैं काम, उससे ही जुड़ जाता है नाम
हालांकि रोशन खानदान के एक सदस्य ने दोनों के सुलह की सभी बातों को खारिज कर दिया और कहा कि पूर्व जोड़ी को एक साथ फिर से देखना काफी हास्यास्पद होगा. दोनों ने बच्चों के लिए एक साथ मिलने-जुलने और समय बिताने की सहमति जताई थी, जैसा कि अब देखा जा रहा है. पैरेंट्स होने के नाते यह उनका कर्तव्य बनता है. फिलहाल ऋतिक और सुजैन दोनों ही अपनी लाइफ अलग-अलग जी रहे हैं.
VIDEO: प्ले के स्पेशल प्रिव्यू में साथ पहुंचे ऋतिक और सुजैन
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Hrithik Roshan, Sussanne Khan, Hrithik Roshan Sussanne Khan, Sussanne Khan Holiday, Hrithik Roshan And Susanne, Hrithik Marriage, Hrithik Sussanne Marriage