बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं. ऋतिक रोशन को अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है. अब उनका फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी मॉम पिंकी रोशन संग डांस करते दिखाई दे रहे हैं. उनका यह वीडियो दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान का है. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Dance Video) के इस वीडियो को उनकी मॉम पिंकी रोशन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और उनकी मॉम को वीडियो में देखा जा सकता है कि वो 'दिल बोले बूम बूम' पर अपने घर के लॉन एरिया में थिरक रहे हैं. इस वीडियो को पिंकी रोशन ही शूट कर रही थीं और साथ ही अपने बेटे संग डांस भी कर रही थीं. वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा है: "सूरज चमकता है जब मैं अपने बेटे संग डांस करती हूं रोशन हो जाता है जहां."
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक फैन ने लिखा है: "आप लोगों की जोड़ी मेरे और मेरी मम्मी की तरह है." वहीं, दूसरे ने लिखा है: "नजर ना लगे." ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'फाइटर' का ऐलान किया था. इस फिल्म में उनकी जोड़ी दीपिका पादुकोण संग जमेगी. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे. इसके अलावा उनकी क्रिस-4 भी लाइनअप में है. खबर ये भी है कि फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन नजर आएंगे. फिल्म में सैफ अली खान पुलिस का किरदार निभाएंगे.
यह भी देखें: Sooryavanshi Review: मसाला एंटरटेनर है अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं