विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2021

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'फाइटर' के लिए कसी कमर, बोले- ये गैंग रेडी है...

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पहली बार फिल्म 'फाइटर' (Fighter) में काम करने जा रहे हैं.

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'फाइटर' के लिए कसी कमर, बोले- ये गैंग रेडी है...
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारे ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पहली बार फिल्म 'फाइटर' (Fighter) में काम करने जा रहे हैं. फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और फिल्म की स्टार कास्ट भी इसके लिए कमर कस चुकी है. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने इसी संबंध में कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और बाकी टीम सदस्यों के साथ नजर  रहे हैं.

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन तस्वीरों में ब्लैक टीशर्ट और कैप लगाए दिख रहे हैं. वहीं, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लाल रंग के आउटफिट और खुले बालों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. ऋतिक रोशन ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है: "ये गैंग टेक ऑफ के लिए रेडी है." उन्होंने कैप्शम में हैशटैग फाइटर भी लिखा है. ऋतिक रोशन द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं. अभी तक इस पर 9  लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

बता दें कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के बर्थडे के मौके पर फिल्म 'फाइटर' (Fighter) का ऐलान किया गया था. इस फिल्म को साल 2022 में रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे. कहो ना प्यार है से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाले ऋतिक रोशन आखिरी बार फिल्म वॉर में नजर आए थे. खबर ये भी है कि फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन नजर आएंगे. वहीं, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी 83 और पठान जैसी फिल्मों में जल्द नजर आएंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hrithik Roshan, Deepika Padukone, Hrithik Roshan And Deepika Padukone, Hrithik Roshan Deepika Padukone, Fighter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com