विज्ञापन

मनोज बाजपेयी, कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ की फिल्मों को फ्लॉप एक्टर ने किया ढेर, पहले दिन की बंपर कमाई

Haunted 3D Echoes of the Past Box Office Collection Day 1: कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता, मनोज बाजपेयी की गवर्नर और दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा का ओपनिंग कलेक्शन पहले दिन मिमोह की हॉन्टेड 3 ने पछाड़ दिया है. 

मनोज बाजपेयी, कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ की फिल्मों को फ्लॉप एक्टर ने किया ढेर, पहले दिन की बंपर कमाई
Haunted 3D Echoes of the Past Box Office Collection Day 1
Social Media

Haunted 3D Echoes of the Past Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर 12 जून 2026 को 20 फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें हॉलीवुड, बॉलीवुड और साउथ की फिल्में शामिल हैं. लेकिन बात करें उन फिल्मों की, जिनकी चर्चा हर तरफ रही उनमें कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता, मनोज बाजपेयी की गवर्नर और दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा का नाम शामिल है. लेकिन ओपनिंग कलेक्शन में बॉलीवुड के फ्लॉप एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इन बड़ी फिल्मों पर भारी पड़ती दिखी है. यह और कोई नहीं सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती की 'हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट'  है. 

हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट का ओपनिंग कलेक्शन 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन 'हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट' ने 2.50 करोड़ भारत में नेट कलेक्शन किया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 2.95 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. 

ये भी पढ़ें- संजय कपूर की पुण्यतिथि पर इमोशनल हुईं करिश्मा कपूर, इंस्टाग्राम पर एक्स हस्बैंड के लिए शेयर किया पोस्ट 

हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट के बारे में 

1920, हॉन्टेड 3डी और शापित जैसी हॉरर फिल्म बनाने वाले विक्रम भट्ट की नई हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट' 12 जून को रिलीज हुई थी. फिल्म के निर्माता आनंद पंडित हैं. फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती के अलावा चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्माण आनंद पंडित, राकेश जुनेजा और प्रोमोएज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है. पहले फिल्म 21 नवंबर, 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म की रिलीज को बदलकर 30 जनवरी 2026 और फिर 6 फरवरी 2026 तक टाल दिया गया. इसके बाद 12 जून को फिल्म रिलीज की गई.

मिमोह का बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहा रिकॉर्ड

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने 2008 में आई फिल्म जिम्मी से डेब्यू किया था, जो अच्छे बजट के बावजूद सिर्फ 1.34 करोड़ की नेट कमाई हासिल की. जबकि उनकी अब तक की सबसे सफल फिल्म “Haunted 3D” है, जो 2011 में रिलीज हुई थी. फिल्म ने भारत में लगभग 26.39 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया था. इसके कारण यह उनकी एकमात्र हिट कहलाई. इसके बाद लूट, द मडर्रर, एनिमी और इश्कदारियां बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. यह 1 से 3 करोड़ की कमाई में ही सिमट कर रह गईं.  

12 जून को रिलीज हुई फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन 

हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट के अलावा मैं वापस आऊंगा ने पहले दिन 1.15 करोड़ का भारत में नेट कलेक्शन किया. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 1.28 करोड़ रही. कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता की बात करें तो 1 करोड़ का नेट कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 1.19 करोड़ रही है. मनोज बाजपेयी की गवर्नर की बात करें तो भारत में 90 लाख की ओपनिंग करने के बाद 1.08 करोड़ का वर्ल्डवाइड कमाई फिल्म ने हासिल की.  

ये भी पढ़ें- राखी सावंत की डेब्यू फिल्म में थे गोविंदा, बोलीं- नहीं मिले पैसे, शूटिंग के लिए ड्रेस भी खुद खरीदा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haunted 3D Echoes Of The Past, Bharat Bhhagya Viddhaata, Main Vaapas Aaunga, Governer, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com