विज्ञापन

विक्की कौशल जैसा दिखता है ये यूट्यूबर, फराह खान ने नए यूट्यूब चैनल में दिखाई झलक 

फराह खान ने नए यूट्यूब व्लॉग में हर्ष गुजराल के साथ कई दिलचस्प किस्से शेयर किए. वहीं उनके घर की झलक दिखाई. 

विक्की कौशल जैसा दिखता है ये यूट्यूबर, फराह खान ने नए यूट्यूब चैनल में दिखाई झलक 
फराह खान ने नया व्लॉग किया शेयर

फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं, जहां वो होम कुक दिलीप कुमार के साथ अलग-अलग मशहूर हस्तियों के घर जाकर कुकिंग और हंसी-ठिठोली से भरे किस्सों का वीडियो बनाती हैं, जो कि फैंस को काफी पसंद आता है. वीडियो में फराह के साथ दिलीप की सादगी और दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया है. फराह ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो अपलोड किया, जहां वो दिलीप के साथ लोकप्रिय भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर हर्ष गुजराल के घर पर व्लॉगिंग करती नजर आईं. 

दिलीप की कमाई पर हर्ष गुजराल ने कसा तंज

फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ हर्ष गुजराल के घर में आईं तो स्टैंडअप कॉमेडियन ने दिलीप के पैर छूए. इतना ही नहीं इस पर मजाक करते हुए उन्होंने कहा, पता है मैंने उनके पैर क्यों छुए और उम्र के बारे में क्यों पूछा? यूट्यूब पर हमने जो 10 साल में किया. दिलीप भाई ने वो एक साल में कर लिया. इसे सुनते ही सभी हंस पड़ते हैं. 

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें- 

ये भी पढे़ं- राजपाल यादव 7 साल में कमाने जा रहे हैं 1200 करोड़! बोले- राजा था, राजा हूं राजा रहूंगा

विक्की कौशल जैसा लगते हैं हर्ष गुजराल

वीडियो में हर्ष ने अपने पूरे परिवार से फराह को मिलवाया, जिसमें उनके माता-पिता, बड़े भाई, भाभी, बहनों के साथ परिवार के और भी सदस्य मौजूद थे. व्लॉग में आगे विक्की कौशल का जिक्र हुआ, जहां फराह ने हर्ष से पूछा कि कितने लोगों ने कहा है कि तू विक्की कौशल जैसा लगता है. इसका जवाब देते हुए हर्ष ने मजाकिया अंदाज में बताया कि विक्की ने मुझे खुद बोला कि मैं उनके जैसा लगता हूं. हर्ष ने आगे बताया कि एक बार वो और अभिनेता विक्की आईफा में मिले थे, जहां विक्की ने उनसे हाथ मिलाया और बताया कि उन्होंने मेरे घर की वीडियो कहीं देखी हुई थी, जो मैंने इंटरनेट पर डाली थी. उन्होंने मुझे कहा, "घर बहुत अच्छा है, मुबारक हो." इस बात का जवाब देते हुए मैंने उनसे कहा, "आपके ही पैसे से बना है."

हर्ष गुजराल करते हैं महीने में 25-30 शोज

इसी के साथ वीडियो में हर्ष के शानदार घर के सीन के साथ उनके जूतों का लग्जरी कलेक्शन भी दिखाया गया. इस दौरान रणविजय सिंह और अनुभव सिंह बस्सी का जिक्र हुआ. आगे फराह ने हर्ष से अर्जुन कपूर जैसे लगने पर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा, "थोड़ा-थोड़ा कभी-कभी लगता हूं पतला अर्जुन कपूर." इसके बाद हर्ष ने अपनी जर्नी का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने शुरुआत यूट्यूब चैनल से की और हंसी के अंदाज में कहा, "तब बॉलीवुड, हॉलीवुड हमें कहां पूछता था." वहीं, हर्ष ने अपने शो के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं अब महीने में 25-30 शो करता हूंय पहले के मुकाबले शो कम दिए हैं और सभी पैसे वाले ही शो नहीं होते हैं."

ये भी पढे़ं- शाहरुख, आमिर, सलमान की सुनील ग्रोवर ने की मिमिक्री, रानी मुखर्जी की हंसी तो कपिल ने खोल दी पोल!

उन्होंने बताया, "पहले एक दिन में मैं तीन-तीन शो करता था और महीने में 50-60 तक मैंने शो किए हैं. एक समय मैंने लखनऊ में एक दिन में पांच शो किए थे."  इसके बाद आगे स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट्स चाट और मसाला चाय की कुकिंग के साथ फुल ऑन मस्ती भरे सीन को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वीडियो में दिखाया गया.  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com