विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2018

Guru Randhawa का एक और सॉन्ग Nachle Na रिलीज, कुछ ही घंटे में लाखों व्यूज

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की बैक टू बैक सुपरहिट सॉन्ग से बाद एक और नया गाना रिलीज हो चुका है.

Guru Randhawa का एक और सॉन्ग Nachle Na रिलीज, कुछ ही घंटे में लाखों व्यूज
  • गुरु रंधावा का एक और गाना हुआ रिलीज
  • नचले ना गाने पर नाचते हुए दिखाईं दी तापसी
  • फिल्म का नाम है 'दिल जंगली'
नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की बैक टू बैक सुपरहिट सॉन्ग से बाद एक और नया गाना रिलीज हो चुका है. बॉलीवुड की आने वाली फिल्म 'दिल जंगली' का पहला गाना 'नचले ना' यूट्यूब पर हिट होता दिखाई दे रहा है. महज कुछ ही घंटों में गाने के लगभग 5 लाख व्यू हो चुके हैं. गाने में तापसी पन्नू नशे में टल्ली दिखाई दे रही हैं, जिनके साथ सकिब सलीम नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. यानी इस फिल्म में दोनों ही लीड स्टार्स होंगे. टी-सीरीज द्वारा प्रेजेंट्स इस गाने को गुरु रंधावा और नीति मोहन ने गाया है. जबकि गाने की कम्पोजिंग रंधावा और रजत नागपाल ने दिया. गुरु ने इस गाने के लिरिक्स भी खुद ही लिखे हैं.

'पद्मावत' ने 'पैडमैन' की रिलीज डेट बढ़ाने पर किया मजबूर, जानिए कब आ रही है फिल्म?

रंधावा अक्सर पार्टी सॉन्ग देकर नाचने का मौका देते आए हैं, इस बार भी उनका गाना इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. फिलहाल रंधावा का यह तीसरा बॉलीवुड सॉन्ग है. इससे पहले उन्होंने फिल्म 'हिंदी मीडियम' में 'सूट-सूट' और फिल्म 'तुम्हारी सुलु' में 'बन जा रानी' गाने से तहलका मचा कर रख दिया था. दोनों ही गाने को लोगों ने काफी पसंद किया और पिछले साल के हिट सॉन्ग्स में ये दोनों गाने भी शामिल है.

देखें VIDEO: 

अनुराग कश्यप ने इस एक्ट्रेस को अपनी फिल्म के लिए किया फाइनल, शूटर बनी आएंगी नजर

फिल्म 'दिल जंगली' का गाना 'नचले ना' में तापसी पन्नू काफी अलग लुक में नजर आ रही हैं. जबकि सलीम द्वारा कुछ अच्छे डांस मूव्स देखने को मिले. दोनों ही स्टार डांस फ्लोर पर काफी धमाल मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं. 'दिल जंगली' एक्साइटमेंट से भरी हुई फिल्म हैं, जोकि लव, फ्रेंडशिप, ब्रोमांस से भरी हुई है. इस फिल्म को अलिया सेन डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि पूजा इंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन में बनी फिल्म है. 'दिल जंगली' के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख हैं. यह फिल्म 16 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

VIDEO: फिल्‍म 'पद्मावत' पर बैन क्‍यों?

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guru Randhawa, Nachle Na, Taapsee Pannu, Saqib Saleem, Dil Juunglee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com