- गोविंदा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
- कहा- अगर विश्वास नहीं करना तो ना करें
- अपने बयान को लेकर ट्रोल हुए थे गोविंदा
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले दावे किए थे जिसको लेकर गोविंदा ट्रेलर्स के निशाने पर आ गए थे. बता दें टीवी शो 'आपकी अदालत' में गोविंदा ने हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'अवतार (Avatar)' को लेकर कई दावे किए थे, जिससे हर कोई हैरान रह गया. एक्टर गोविंदा ने जेम्स कैमरून (James Cameron) की फिल्म 'अवतार' को लेकर कहा कि उन्होंने ही जेम्स कैमरून को इस फिल्म का नाम सुझाया था. गोविंदा ने इंटरव्यू में कहा था कि 2009 में आई ब्लॉकबॉस्टर फिल्म 'अवतार (Avatar)' में उन्हें रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने रोल को इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि वो 410 दिनों तक फिल्म की शूटिंग नहीं कर सकते थे और ना ही अपने शरीर को पेंट से रंगवा सकते थे. एक्टर के इस बयान पर ट्रोलर्स ने गोविंदा पर अलग-अलग तरह के मीम बनाए. सोशल मीडिया पर गोविंदा को खूब ट्रोल किया गया, अब एक्टर ने इस पर रिएक्ट किया है.
तैमूर अली खान पानी में कर रहे थे मस्ती, सोशल मीडिया पर Viral हो गया उनका क्यूट अंदाज
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा (Govinda) ने कहा, 'मैं उन लोगों से बिल्कुल नाराज नहीं हूं जो ये सोचते हैं कि गोविंदा जैसा व्यक्ति जैम्स कैमरून की फिल्म को कैसे मना कर सकता है. मैं समझता हूं ये सब कहां से आ रहा है और मैं उनके विचारों की कद्र करता हूं. वे उस राय के हकदार हैं, लेकिन यह कहना कि गोविंदा को सबसे पहले ये ऑफर कैसे मिला, गलत है. गोविंदा, जिसने रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में ये खुलासा किया कि उसने ही 'अवतार' फिल्म का नाम सुझाया था, जो मेरे इस दावे पर विश्वास नहीं करते वो पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं.'
इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं कि मेरी औकात नहीं है. ये पहले बनाई गई लोगों की धारणा है. ये गलत है, आपको विश्वास नहीं करना तो मत करिए लेकिन ऐसी बातें मत बोलिए.' बता दें इंटरव्यू में गोविंदा ने अपने और डेविड धवन के रिश्तों को लेकर भी कई बातें कही थी. बता दें गोविंदा आखिरी बार सिकंदर भारती की फिल्म 'रंगीला राजा (Rangeela Raja)' में नजर आए थे. अब जल्द ही गोविंदा 'भगवान के लिए मुझे छोड़ दो', 'पिंकी डार्लिंग' और 'नेशनल हीरो' में नजर आने वाले हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं