विज्ञापन
This Article is From May 29, 2018

विजय माल्या को परदे पर उतारेंगे पहलाज निहलाणी, गोविंदा को बना डाला 'रंगीला राजा'

पहलाज निहलानी और गोविंदा की जोड़ी सुपरहिट रही है. जब भी दोनों आए हैं सुपरहिट फिल्में दी हैं. एक बार फिर सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज अपने फेवरिट सितारे के साथ फिल्म बना रहे हैं.

विजय माल्या को परदे पर उतारेंगे पहलाज निहलाणी, गोविंदा को बना डाला 'रंगीला राजा'
विजय माल्या और गोविंदा
  • पहलाज निहलानी हैं डायरेक्टर
  • विजय माल्या की जिंदगी पर आधारित है फिल्म
  • गोविंदा करेंगे लीड रोल
नई दिल्ली: पहलाज निहलानी और गोविंदा की जोड़ी सुपरहिट रही है. जब भी दोनों आए हैं सुपरहिट फिल्में दी हैं. एक बार फिर सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी अपने फेवरिट सितारे के साथ फिल्म बना रहे हैं. लेकिन इस बार गोविंदा भारत के सबसे बड़े घोटालेबाज विजया माल्या का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म का नाम 'रंगीला राजा' होगा. फिल्म में गोविंदा विजय माल्या के सारे शेड्स को दिखाएंगे. दिलचस्प यह है कि फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो चुकी है और पिछले हफ्ते फिल्म का एक सॉन्ग शूट भी कर लिया गया है. हालांकि पहलाज निहलानी ने अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं दी है क्योंकि वे और गोविंदा चाहते हैं कि सस्पेंस थोड़े समय के लिए बने रहे. 

Promo Video: 'कयामत की रात' जब इस साधु के मिलेंगे सिर.. धड़.. और हाथ, कमजोर दिल वाले हो जाए होशियार

'रंगीला राजा' पर बहुत तेजी से काम चल रहा है और फिल्म के अगस्त तक रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है. पहलाज निहलानी ने एएनआई से बातचीत में बताया, "मैं विजय माल्या की लाइफ से इंस्पार्य एक फिल्म बना रहा हूं. गोविंदा इसमें लीड रोल में हैं. गोविंदा का नया अवतार देखकर ऑडियंस हैरान रह जाएंगे. यह फिल्म पूरी तरह से एंटरटेनिंग होगी." फिल्म के डायरेक्शन का जिम्मा पहलाज निहलानी के हाथों में है. 

 
गोविंदा के साथ काम करने को लेकर पहलाज निहलानी ने आईएएनएस से कहा, "मुझे उनके साथ काम करके पुराने दिनों जैसा लग रहा है. हमने गोविंदा की डेब्यू फिल्म 'इल्जाम' एक साथ की थी. गोविंदा पहले से भी कहीं ज्यादा फिट हैं. गोविंदा ने पहले जैसा डांस किया है और ऐसा नहीं है कि उन्होंने आसान डांस स्टेप्स किए हों." चलिए गोविंदा को इस नए अंदाज में देखना वाकई दिलचस्प होगा. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pahlaj Nihalani, Vijay Mallaya, Govinda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com