भानुप्रिया (Bhanupriya) ने 80 -90 के दशक में बॉलीवुड में कई स्टार्स के साथ काम किया और स्क्रीन पर अपनी शानदार प्रेजेंस के कारण आज भी फैंस उन्हें याद करते हैं. भानुप्रिया 80 और 90 के दशक में फिल्मों में नजर आईं और अपने लुक और एक्टिंग के कारण बेहद पसंद की गईं. साउथ में खुद स्थापित करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का रूख किया और कई फिल्मों में काम किया. आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में जन्मीं भानुप्रिया ने 17 साल की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया. उनकी पहली फिल्म 'मेल्ला पेसुन्गल' थी जो 1983 में रिलीज हुई थी.
कम ही लोग जानते हैं कि भानुप्रिया का असली नाम मंगा भामा है. उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था, जब वो स्कूल में पढ़ाई कर रहीं थीं, तब एक दिन भाग्यराजा गुरु वहां आए. वो अपनी फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश में थे. एक ऐसी लड़की जो खूबसूरत होने के साथ ही डांसिंग में परफेक्ट हो. उन्हें भानु पसंद आई, लेकिन उन्हें लगा वह इस रोल के लिए छोटी है. ऐसे में उन्हें फिल्म में नहीं लिया गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
भानुप्रिया ने 1986 में फिल्म 'दोस्ती दुश्मनी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. 'इंसाफ की पुकार' (1987), 'खुदगर्ज़' (1987), 'मर मिटेंगे'(1988), 'तमंचा' (1988), 'सूर्या' (एन अवेकनिंग) (1989), 'दाव पेंच' (1989), 'ग़रीबों का दाता' (1989), 'कसम वर्दी की' (1989), 'जहरीले' (1990) और 'भाभी' (1991) जैसी कई फिल्में उन्होंने की. उन्होंने उस दौर के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया. उन्होंने हिंदी फिल्म भाभी में गोविंदा के साथ काम किया था.
भानुप्रिया का करियर दशकों तक चला और काफी शानदार रहा है. 54 वर्षीय भानुप्रिया एक प्रतिभाशाली कुचिपुड़ी डांसर भी हैं और उन्हें इस कला से गहरा लगाव है. भानुप्रिया ने खुद डांस के प्रति अपने रुझान को बताया. उन्होंने कहा था, “मैंने बचपन में ही डांस सीखना शुरू कर दिया था. स्कूल के बाद मैंने होमवर्क से ज़्यादा डांस को प्राथमिकता दी. मैं रेडियो पर सुने जाने वाले गानों पर कोरियोग्राफी करती थी. फिर मेरे घरवालों ने मुझे फॉर्मल ट्रेनिंग के लिए दाखिला दिलाया. यह हुनर बाद में सिनेमा में काफी काम आया..
लेकिन टैलेंटेड एक्ट्रेस ने चमक-दमक की दुनिया से दूरी बना ली है और अब वह अपनी मां और भाई के साथ रहती हैं. एक बातचीत में एक्ट्रेस ने अपने स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात की. भानुप्रिया ने बताया कि वह अपने पति के निधन के बाद से ही याददाश्त खोने की समस्या से जूझ रही हैं.अपनी याददाश्त खोने के कारण आने वाली चुनौतियों के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "मैं उन चीजों को याद नहीं रख पाती हूं जो मुझे करनी चाहिए. शूटिंग शुरू होने के बाद एक बार मैं अपनी लाइनें भूल गई. ऐसा लगभग दो साल से हो रहा है.
बता दें कि 1998 में भानुप्रिया की शादी आदर्श कौशल से हुई थी. वह 2005 से अपने पति से अलग रह रही थीं. 2018 में अपने पति हार्ट अटैक से मौत के बाद उन्हें चीजों को याद रखना काफी मुश्किल हो रहा था, पिछले दो सालों में उनके लिए हालात और भी बदतर हो गया है.
उन्होंने कहा कि वह ग्लैमर वर्ल्ड से दूर जीवन का आनंद लेती हैं. वह घर पर रहना, किताबें पढ़ना और अपने दैनिक कामों का ध्यान रखना पसंद करती हैं. भानुप्रिया की एक बेटी है, जिसका नाम अभिन्या है. भानुप्रिया को आखिरी बार निर्देशक संध्या राजू की रोमांटिक ड्रामा नाट्यम में देखा गया था, जहां उन्होंने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं