विज्ञापन

'तू बाप है कि क्या है?', पत्नी सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेटे के लिए डायरेक्टर से बात की लेकिन...

गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. बार-बार एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा उन्हें लेकर बेबाकी से बोल रही हैं. अब गोविंदा ने पत्नी के इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

'तू बाप है कि क्या है?', पत्नी सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेटे के लिए डायरेक्टर से बात की लेकिन...
गोविंदा ने पत्नी सुनीता के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. बार-बार एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा उन्हें लेकर बेबाकी से बोल रही हैं. कभी उनके कथित अफेयर पर अपने तीखे बोल छोड़ती हैं तो कभी बच्चों के करियर पर उन्हें घेरती हैं. अब गोविंदा ने पत्नी के इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. गोविंदा ने पत्नी के इन सभी आरोपों को एक सिरे से खारिज किया है. गोविंदा ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने बच्चों की खातिर राजनीति से दूरी बना ली है. साथ ही कहा है कि उन्होंने बेटे के डेब्यू के लिए कई लोगों से बात भी की है.

'तू बाप है कि क्या है?'

एक इंटरव्यू में गोविंदा ने अपनी पत्नी के एक-एक आरोपों पर खुलकर जवाब दिया है. हीरो नंबर 1 ने कहा, 'आज तक किसी ने मुझसे यह नहीं पूछा और अब सवाल किया है तो मैं बताता हूं. मैंने अपने परिवार के लिए राजनीति छोड़ दी, क्योंकि मैं नहीं चाहता है कि रानजीति से मेरे बच्चों और परिवार पर कोई आंच आए'. बेटे के बॉलीवुड डेब्यू पर गोविंदा ने कहा है, 'मैं साजिद नाडियाडवाला से बात कर चुका हूं. उन्होंने मेरे बेटे यश का मार्गदर्शन किया है. उन्होंने बताया है कि फिल्में कैसे बनाई जाती है'.

क्या लगाए थे पत्नी ने आरोप?

बता दें, इससे पहले सुनीता ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'यश सेल्फ मेड बॉय है. उसे पिता की कोई मदद नहीं मिली. गोविंदा का बेटा होने के बाद भी उसे तकरीबन 100 ऑडिशन देने पड़े. उसने अपने पिता से किसी को कॉल करने के लिए नहीं कहा. गोविंदा भी यश की मदद नहीं कर पा रहे हैं. मैंने गोविंदा से कहा, तू बाप है कि क्या है? अगर तुम अपने बच्चों की मदद नहीं करोगे तो कौन करेगा?'.
 

दूसरे स्टार्स का दिया उदाहरण

सुनीता ने आगे कहा था, 'अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ सब अपने बच्चों को सपोर्ट कर रहे हैं'. अब अगर रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद एक्टर के बेटे को लॉन्च कर सकते हैं. इस फिल्म का नाम हंड्रेड बताया जा रहा है. यह एक हॉरर फिल्म है जिसमें लापता लेडीज फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल फीमेल लीड में होंगी. सुनीता भी इस फिल्म के बारे में बोल चुकी हैं. इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Freedom at Midnight Season 2 Review: जिन्ना की जिद, पटेल की सख्ती और बंटे हुए भारत की निर्णायक कहानी

गौरतलब है कि सुनीता और गोविंदा की शादी को 38 साल हो चुके हैं और बीते कुछ साल से दोनों को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं. यहां तक कि दोनों के तलाक की एक नहीं कई बार अफवाह उड़ चुकी हैं. सुनीता भी गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं.



 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Sunita Ahuja, Govinda News, Govinda Latest, Sunita Ahuja Interview
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com