गुरुवार को गोविंदा के सेक्रेटरी शशि सिन्हा की मौत की खबरें तेजी से फैलीं. इन खबरों के विपरीत, आईएएनएस को पता चला है कि शशि सिन्हा 'पूरी तरह स्वस्थ' हैं और उनकी सेहत में सुधार है. आईएएनएस को दिए गए बयान में शशि सिन्हा ने खुद की मौत की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, "जब से मेरी मौत की झूठी खबर फैली है, तब से मुझे अपने फोन पर कई शोक संदेश और कॉल आ रहे हैं." शशि सिन्हा ने आगे स्पष्ट किया कि वास्तव में गोविंदा के पूर्व सेक्रेटरी और करीबी दोस्त शशि प्रभु का निधन हुआ है, न कि उनका. उन्होंने आगे बताया, "चूंकि मेरा नाम गोविंदा के पुराने दोस्त और पूर्व सचिव शशि प्रभु से मिलता-जुलता है, इसलिए भ्रम के कारण यह झूठी खबर फैल गई. इल्जाम के समय शशि प्रभु उनके सचिव थे, उसके बाद से मैं यह काम देख रहा हूं." इस जानकारी के बाद गोविंदा अपने पूर्व सेक्रेटरी और लंबे वक्त से दोस्त को अंतिम विदाई देने पहुंचे. जहां वह काफी इमोशनल नजर आए, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा के दोस्त शशि प्रभु दिल से जुड़ी प्रॉब्ल्म से जूझ रहे थे. वहीं हाल ही में उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी. उनका अंतिम संस्कार रात 10 बजे हुआ, जहां गोविंदा अपने करीबी दोस्त के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इमोशनल होते हुए नजर आए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, एक्टर को दोस्त प्रभु को अंतिम विदाई देते हुए आंसू पोंछते हुए देखा जा सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा प्रभु के शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे और वे काफी दुखी नजर आए. इस वीडियो को देख फैंस भी इमोशनल हो गए हैं.
गौरतलब है कि एक्टर के सेक्रेटरी शशि सिन्हा ने बताया कि "शशि प्रभु जी गोविंदा के बहुत करीबी थे और उनके भाई जैसे थे." शशि सिन्हा पिछले कई सालों से गोविंदा के काम को मैनेज कर रहे हैं और उन्होंने उनके पेशेवर करियर को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है. वह आमिर खान, आयशा जुल्का और संगीता बिजलानी जैसे कई अन्य बी-टाउन सेलेब्स को भी मैनेज कर चुके हैं. वहीं पिछले हफ्ते शशि सिन्हा ने सुनीता आहूजा और गोविंदा के अलग होने की खबरों को खारिज कर दिया था. उन्होंने आईएएनएस से कहा कि गोविंदा ने इस तरह की कोई बात नहीं की है. उन्होंने कहा, "अभी यह खबर हर जगह फैल रही है. इसलिए हम इस पर नजर रख रहे हैं. हां, उन्होंने कोर्ट में कानूनी नोटिस भेजा है. मुझे इसकी जानकारी है. लेकिन इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है कि यह क्या है. कानूनी नोटिस अभी तक हमारे पास नहीं पहुंचा है. आपने देखा होगा कि कुछ न कुछ सामने आ रहा है. यह या वह. सुनीता जी ने गोविंदा जी के बारे में कुछ न कुछ कहा है. उन्होंने कहा कि उन्होंने गोविंदा को एक्टिंग या डांस सिखाया है."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं