विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2020

हाथ में मोमबत्ती लेकर 'गो कोरोना' पर नाचने लगी लड़की, फिल्म निर्माता बोले- इसे हनी सिंह के पास भेजो...देखें Video

हाथ में मोमबत्ती लेकर नाचने लगी लड़की, फिल्म निर्माता हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने शेयर किया वीडियो.

हाथ में मोमबत्ती लेकर 'गो कोरोना' पर नाचने लगी लड़की, फिल्म निर्माता बोले- इसे हनी सिंह के पास भेजो...देखें Video
हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने शेयर किया वीडियो
  • पीएम मोदी की अपील पर हाथ में मोमबत्ती लेकर डांस करती दिखी लड़की
  • फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने शेयर किया वीडियो
  • फिल्म निर्माता ने कहा कि इसे बादशाह और हनी सिंह के पास भेजो
नई दिल्ली:

पीएम मोदी (PM Modi) के कहे अनुसार पूरे देश में बीते दिन लोगों ने मोमबत्ती, दीये और टॉर्च जलाए. इस अभियान में कई बॉलीवुड सितारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इससे इतर हाल ही में बॉलीवुड फिल्म निर्माता हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा, साथ ही लोग अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे. इस वीडियो में एक लड़की हाथों में मोमबत्ती लिए डांस करती दिखाई दे रही है. इसे शेयर करते हुए हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने कहा कि इसे बादशाह या हनी सिंह के पास भेजा जाए. 

हंसल मेहता (Hansal Mehta) द्वारा साझा किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. इसे शेयर करते हुए हंसल मेहता ने लिखा, "काफी अच्छी रचना है. इसे हनी सिंह या बादशाह के पास भेजा जाए." बता दें कि वीडियो के बैकग्राउंड में गो कोरोना चल रहा है, जिसपर लड़की हाथ में मोमबत्ती लिए डांस करती दिखाई दे रही है. बता दें कि इसके अलावा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग मशाल जलाकर कोरोना गो बैक के नारे लगाते दिखाई दे रहे थे. 

बता दें कि बॉलीवुड के फिल्म निर्माता हंसल मेहता (Hansal Mehta) अपने विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय पेश करते हैं. वहीं, कोरोना वायरस की बात करें तो भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या अब तक 4067 से ज्यादा हो चुकी है. इसके साथ ही वायरस से संक्रमित करीब 109 लोगों की मौत भी हो चुकी है. कोरोना के कहर को देखते हुए ही पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hansal Mehta, Hansal Mehta Video, Girl Dancing On Go Corona, Hansal Mehta Shares Girl Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com