- पटना में आई बाढ़ में फंसा नजर आया रिक्शावाला
- बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने उतारा गुस्सा
- एक्ट्रेस ने कहा अगर वीडियो देख रोना नहीं आया तो..
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और बिहार (Bihar) में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने आम लोगों की समस्या को बढ़ा दिया है. राज्य के हर गली-कूचे में पानी भर गया है. मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून ने करीब 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. इससे पहले 1994 में भी मॉनसून ने अपना कहर दिखाया था. पटना में आई बाढ़ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक रिक्शावाला बाढ़ के पानी में अपने रिक्शे के साथ फंसा नजर आ रहा है. वीडियो में रिक्शावाला रोता भी नजर आ रहा है क्योंकि यह रिक्शा ही उसकी आय का साधन है. इस वीडियो को बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने ट्विटर एकाउंट पर साझा किया है. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कैप्शन भी लिखा है जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है.
स्कूल में इतनी शरारती थीं Deepika Padukone, टीचर ने इस तरह की थी शिकायत
If this doesn't make u cry , then u probably aren't alive ! If this doesn't make u stop ppl from littering, if this doesn't make u wanna raise ur voice against trees being cut in the name of development , then ur definitely not alive you're just existing ! Ppl in power wake up ! https://t.co/nGHizaxh6r
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) September 29, 2019
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक्ट्रेस गौहर खान ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "अगर इसे देखकर आपको रोना नहीं आता तो आप जीवित नहीं हैं. अगर यह आपको विकास के नाम पर काटे जा रहे पेड़ों के लिए आवाज उठाने पर मजबूर नहीं करता है तो भी आप जीवित नहीं हैं. सत्ता में मौजूद लोग कृप्या जागो." गौहर खान के इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इसके साथ ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.
बता दें कि इस वीडियो के अलावा बिहार में आई त्रासदी की तरफ लोगों का ध्यान खींचने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की एक छात्रा अदिति सिंह ने फोटोशूट कराया. हालांकि, कुछ लोग अदिति के इस निर्णय के खिलाफ हैं तो वहीं कुछ लोग उनके इस काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बिहार में आई इस बाढ़ के वजह से करीब 41 लोगों की मौत हो गई है. बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि राज्य सरकार ने वायुसेना से पानी में डूबे स्थानों में खाने के पैकेट व अन्य सामग्रियां गिराने के लिए एक हेलीकॉप्टर भेजने का आग्रह किया है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं