विज्ञापन
This Article is From May 20, 2024

गौहर खान वोट डालने के बाद हुईं आग बबूला हुईं, जानें ऐसा क्या हुआ पोलिंग बूथ पर

पोलिंग बूथ पर बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण वह एक्ट्रेस गुस्से में आग बबूला होती हुई पोलिंग बूथ से बाहर निकलीं. इस एक्ट्रेस का नाम गौहर खान था. गौहर खान सोमवार को दोपहर में वोट देने के लिए निकलीं.

गौहर खान वोट डालने के बाद हुईं आग बबूला हुईं, जानें ऐसा क्या हुआ पोलिंग बूथ पर
गौहर खान वोट डालने के बाद हुईं आग बबूला हुईं
नई दिल्ली:

देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 का पांचवा फेज शुरू हो चुका है. इस फेज में मुंबई में मौजूद कई फिल्मी सितारों ने वोट डाले. अब तक अक्षय कुमार, राजकुमार राव से लेकर जान्हवी कपूर कई बॉलीवुड सितारे अब तक वोट डाल चुके हैं, लेकिन पोलिंग बूथ पर बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण वह एक्ट्रेस गुस्से में आग बबूला होती हुई पोलिंग बूथ से बाहर निकलीं. इस एक्ट्रेस का नाम गौहर खान था. गौहर खान सोमवार को दोपहर में वोट देने के लिए निकलीं.

वोट डालने के बाद वह गुस्से से पोलिंग बूथ से बाहर निकलीं. इस दौरान गौहर खान ने कैमरे के सामने बोला कि अंदर मैनेजमेंट बहुत खराब है. गौहर खान के वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर किया है. वीडियो में वह ग्रीन कलर की ड्रेस में दिख रही हैं. वह पोलिंग बूथ से निकलते हुए कहती हैं, 'पोलिंग बूथ पर सब कुछ बहुत खराब है.' यह कहने के बाद वह अपनी कार में बैठ गईं. सोशल मीडिया पर गौहर खान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

एक्ट्रेस के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. गौहर खान काफी वक्त से फिल्मों से दूर चल रही हैं. उनकी आखिरी फिल्म 14 फेरे थे. आपको बता दें कि अब तक मुंबई में परेश रावल, शाहिद कपूर, ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस अनीता राज, अक्षय कुमार, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, आमिर खान की मम्मी और बहन भी वोट डालने पहुंचीं. इसके अलावा और भी कई सितारों ने वोट डाले हैं.
 

Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?| Allu Arjun

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauhar Khan, Actress Gauhar Khan, Lok Sabha Elections 2024, Lok Sabha Elections, Lok Sabha Election News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com