यूं तो बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं, जिनकी मुस्कान पर लाखों चाहने वाले अपना दिल हार बैठते हैं. लेकिन मुस्कान अगर डिंपल वाली हो तो फिर सोने पर सुहागा. बॉलीवुड में भी कई ऐसी अदाकाराएं हैं, जो मुस्कुराती हैं तो गालों पर प्यारा सा गड्ढा नजर आता है, जिसे हम डिंपल कहते हैं. डिंपल के कारण इन अभिनेत्रियों की एक खास पहचान भी बन गई है. उन्हें अक्सर अपनी डिंपल स्माइल के लिए कॉम्प्लिमेंट्स मिलते रहते हैं. आज हम आपको ऐसी ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो मुस्कुराती हैं, तो उनकी खूबसूरती में उनके डिंपल चार चांद लगा देते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड में प्रीति जिंटा डिंपल क्वीन के नाम से भी जानी जाती हैं. उनकी डिंपल स्माइल जितनी खूबसूरत लगती है, उतनी ही मासूम भी. 1998 में आई उनकी पहली ही फिल्म 'दिल से' के साथ उनके अभिनय की जितनी तारीफ हुई, उससे कहीं ज्यादा चर्चा उनके गालों पर पड़ने वाले डिंपल की होने लगी. प्रीति ने हमेशा अपनी स्माइल से लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है.
शर्मिला टैगोर
सत्यजीत रे की बंगाली फिल्म 'अपुर संसार' से फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने वालीं शर्मिला टैगोर की डिंपल स्माइल का भला कौन दीवाना नहीं होगा. बॉलीवुड में फिल्म 'कश्मीर की कली' से डेब्यू कर शर्मिला ने अपनी बेपनाह खूबसूरती और मासूम सी मुस्कुराहट के साथ सभी का मन मोह लिया था. शर्मिला टैगोर आज भी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जिनकी खूबसूरती की लोग मिसाल देते हैं.
दीपिका पादुकोण
फिल्म ओम शांति ओम में गाड़ी से उतर कर हाथ हिलाती हुई अपनी प्यारी सी डिंपल स्माइल के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वालीं दीपिका पादुकोण की वो स्माइल आज भी उनके फैंस के आंखों में तस्वीर की तरह छपी हुई है. दीपिका के दोनों गालों में बनने वाले डिंपल उनके हुश्न को कई गुना ज्यादा बढ़ा देते हैं. शोहरत की बुलंदियां छू रहीं इस एक्ट्रेस की प्यारी सी मुस्कान की भी कम चर्चा नहीं होती.
आलिया भट्ट
फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. अपने दमदार अभिनय से कम उम्र में ही आलिया ने बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में अपना नाम शुमार कर लिया है. हालांकि अभिनय के अलावा उनकी क्यूट सी डिंपल स्माइल भी उनकी एक पहचान है.
बिपाशा बसु
इस बंगाली बाला ने साल 2001 में बॉलीवुड में कदम रखा था. अपने ग्लैमरस अंदाज के साथ ही बिपाशा को उनके गालों में पड़ने वाले प्यारे से डिंपल के लिए भी पहचाना जाता है. फिटनेस फ्रिक बिपाशा के चेहरे पर आने वाली स्माइल उनकी खूबसूरती को बढ़ा देती है.
ये भी देखें: 'गहराइयां' की स्टार कास्ट ने NDTV से की खास बातचीत, दीपिका बोलीं- एक किरदार में कई परतें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं