अवॉर्ड शोज यानी कि रेड कार्पेट से जुड़ा एक बड़ा इवेंट. अवॉर्ड शो में शिरकत करने सितारे तो पहुंचते ही हैं लेकिन किस स्टार को कौन सा अवॉर्ड मिलने वाला है. किस स्टार के किस अचीवमेंट को स्टेज पर बताया जाने वाला है. उससे ज्यादा आज के जमाने के अवॉर्ड शोज में लोगों की नजर रेड कार्पेट पर टिकी रहती है. किस हीरोइन ने किस तरह के कपड़े पहने हैं. उसके साथ किस तरह की एसेसरीज पेयर की हैं. मेकअप कैसा है ये जानने में फैन्स का इंटरेस्ट ज्यादा होता है. सितारे भी इसी बदलते ट्रेंड और पसंद के हिसाब से रेड कार्पेट पर नजर आते हैं लेकिन पहले ये अवॉर्ड शो काफी सिंपल हुआ करते थे. जहां स्टार्स भी बहुत सादगी भरे लुक में दिखाई देते थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यंग लुक में दिखे सितारे
इंस्टाग्राम पर ऐसे ही एक पुराने अवॉर्ड शो का वीडियो वायरल हो रहा है. सुहाना दौर और विंटेज फ्लेशबैक नाम के इंस्टाग्राम चैनल ने इस वीडियो को शेयर किया है. इसमें आपके पसंदीदा सितारों का यंग लुक नजर आ रहा है. इंस्टाग्राम चैनल के मुताबिक ये वीडियो 1980 में आयोजित हुए 27वें एनुअल फिल्म फेयर अवॉर्ड्स नाइट्स का है. इस वीडियो की जानकारी देने के लिए जो वॉइस ओवर सुनाई दे रहा है वो राधिका सरथकुमार का है. वीडियो में कई सितारों का यंग लुक दिख रहा है. कमल हसन, शशि कपूर, अमोल पालेकर, रति अग्निहोत्री, जीतेंद्र, मौसमी चटर्जी, जरीना वहाब, रेखा जैसे सितारे दिखाई दे रहे हैं.
पत्नी संग इस अंदाज में दिखे शशि कपूर
इस वीडियो में शशि कपूर अपनी पत्नी जेनिफर केंडल के साथ नजर आए. इस मौके पर शशि कपूर ब्लैक शर्ट में दिखे तो उनकी पत्नी गोल्डन कलर की ड्रेम में नजर आईं. जेनिफर केंडल अंग्रेजी मूल की एक्ट्रेस थीं. उन्होंने ही पृथ्वी थियेटर की स्थापना की थी. 36 चौरंगी लेन में अपनी परफॉर्मेंस की वजह से वो बाफ्टा अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हुई थीं. उनका नॉमॉनेशन बेस्ट एक्ट्रेस इन ए लीडिंग रोल कैटेगरी के लिए हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं