विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2021

लोगों के दिलों को छू गई फिल्म ‘सन 84 जस्टिस’ की कहानी, स्क्रीनिंग पर रो पड़े दर्शक

फिल्म सन 84 जस्टिस 1984 में पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की हत्या के बाद शोषित सिख परिवारों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है.

लोगों के दिलों को छू गई फिल्म ‘सन 84 जस्टिस’ की कहानी, स्क्रीनिंग पर रो पड़े दर्शक
सन 84 जस्टिस हिंदी-पंजाबी फिल्म है
नई दिल्ली:

निर्देशक संदीप कुमार राणा की द्विभाषी फिल्म सन 84 जस्टिस की विशेष स्क्रीनिंग दिल्ली में आयोजित की गई थी, जिसमें कई जाने-माने लोगों ने भाग लिया. इनमें अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह, सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका, जागो पार्टी के अध्यक्ष मनजीत सिंह, रोमानिया की राजदूत डेनिएला सेजोनोव, मनिंदर सिंह, अकाली दल के बन्नी जॉली सिंह और जसविंदर सिंह जॉली शामिल थे. लोगों ने फिल्म की सराहना की और फिल्म खत्म होने के बाद सबकी आंखों में आंसू थे. फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली.

फिल्म 1984 में पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की हत्या के बाद शोषित सिख परिवारों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म के पोस्टर का अनावरण 2019 में प्रतिष्ठित कान फिल्म समारोह में किया गया था. फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया और अब यह देश के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. निर्माता जितेश कुमार और मुजीब उल हान ने फिल्म के विकास पर अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, ‘हम बहुत उत्साहित हैं कि हमारी फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में भारतीय दर्शकों द्वारा देखी जाएगी. हमारे देश में कही जाने वाली कई महत्वपूर्ण कहानियां हैं और कुछ महान प्रतिभाएं हैं. हम दर्शकों से सन 84 जस्टिस के लिए मिलने वाली प्रतिक्रियाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं'.

da22aub8

सन 84 जस्टिस हिंदी-पंजाबी फिल्म है, जो ऐसे परिवार की कहानी बयां करती है, जो कि अपना गुजारा करने के लिए चावल बेचता है. फिल्म में गुरफतेह सिंह के रूप में विपिन शर्मा, जीत कौर के रूप में सुपर्णा मारवाह, अजीत सिंह के रूप में आशीष सहदेव, अंजन कुमार के रूप में जितेंद्र राय और जनार्दन के रूप में मनोज बख्शी ने अभिनय किया है. फिल्म 2 नवंबर, 2021 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी.

ये भी देखें: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को राष्‍ट्रपति ने पद्मश्री पुरस्‍कार से नवाजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
San 84 Justice, Sandeep K Rana, Suparna Marah, San 84 Justice Screening
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com