- अयोध्या मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर फराह खान ने दिया रिएक्शन
- फराह खान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई खुशी
- फराह खान का ट्वीट हुआ वायरल
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) सियासी रूप से संवेदनशील अयोध्या विवाद (Ayodhya Verdict) मामले में फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि ज़मीन का मालिकाना हक 'रामलला विराजमान' को दिया जाए और मस्जिद के लिए अयोध्या में किसी दूसरे स्थान पर पांच एकड़ जमीन दी जाए. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के इस फैसले के बाद से ही चारों तरफ से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. यहां तक कि बॉलीवुड कलाकारों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपना रिएक्शन दिया है. हाल ही में अयोध्या मामले पर आए फैसले को लेकर मशहूर बॉलीवुड एक्टर संजय खान की बेटी फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने भी ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
अयोध्या केस की सुनवाई पर फरहान अख्तर ने किया ट्वीट, कही यह बात- देखें Tweet
Happy with the Ayodhya Verdict. Hopefully the temple will be built now & we can move on from divisive politics to focusing on ALL our people and making our economy grow. Less religious politics and more economic policies that benefit the nation at large. Jai Hind
— Farah Khan (@FarahKhanAli) November 9, 2019
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने अपने ट्वीट में अयोध्या मामले पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है. फराह खान अली ने ट्वीट में लिखा, "अयोध्या मामले पर आए फैसले से खुश हूं. आशा है कि अब मंदिर बन जाएगा और हम राजनीति से हटकर जनता पर ध्यान दे सकेंगे और अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ा सकेंगे. धार्मिक राजनीति कम होगी और आर्थिक नीतिया बढ़ेंगी जो बड़े पैमाने पर राष्ट्र को फायदा पहुंचाएंगी. जय हिंद." फराह खान अली का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट, लिखा- रघुपति राघव राजा राम, सबको सन्मति दे भगवान
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर संजय खान (Farah Khan Ali) की बेटी फराह खान अली समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं. फराह खान अली पेशे से एक डिजाइनर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. वहीं, अयोध्या मामले की बात करें तो सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने फैसला सुनाते वक्त कहा था कि आस्था और विश्वास के आधार पर मालिकाना हक नहीं दिया जा सकता. बता दें कि फैसला पढ़ते हुए शुरुआत में ही सुप्रीम कोर्ट ने शिया वक्फ बोर्ड (Shia Waqf Board) की याचिका खारिज कर दी थी. अदालत की पीठ ने यह फैसला सर्वसम्मति से लिया.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं