धुरंधर 2 रिलीज हो चुकी है और इसके साथ ही फिल्म में जमाल जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी को काफी पसंद किया जा रहा है. जमाल कराची के एक नेता हैं जो हर तरह से केवल अपने फायदे की रोटियां सेंकना चाहता है. उनकी अदाकारी पहले पार्ट में भी खूब पसंद की गई थी और दूसरे पार्ट में तो उन्हें फिल्म की हाईलाइट कहा जा रहा है. यही वजह है कि रणवीर सिंह फिल्म का आधा बिजनेस उनकी वजह से होने की बात कर रहे हैं. ये बता कहीं से उड़ती उड़ती नहीं आई है बल्कि खुद राकेश बेदी ने बताई है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Cast Fees: संजय दत्त से 5 गुना ज्यादा थी रणवीर सिंह की फीस, जानें कितने करोड़ में हुई हमजा की डील
राकेश बेदी ने इंडिया पॉकास्ट्स के साथ बातचीत में कहा, बहुत अच्छी ट्यूनिंग रही और जब मेरा लास्ट डे था तब रणवीर ने मेरा हाथ अपने हाथ में लिया और कहा कि अगर ये फिल्म 1000 करोड़ का धंधा करेगी तो उसमें 500 करोड़ राकेश जी के वजह से होंगे.
आदित्य धर ने राकेश बेदी से क्या कहा?
राकेश ने आगे कहा कि उन्होंने रणवीर से कहा था कि इतना बड़ा बयान मत दो लेकिन रणवीर ने कहा कि नहीं, उन्होंने जो कहा उसका मतलब वही था. राकेश ने यह भी कहा, “एक कैरेक्टर एक्टर के लिए इससे बड़ी रिस्पेक्ट और क्या हो सकती है? एक डायरेक्टर जो बोल रहा है, और उसने मेरे कंधे पे हाथ रख के बोला, फिल्म के दौरान, ‘राकेश जी जब आपका शूटिंग का लास्ट डे आएगा ना, तो मैं रोऊंगा! सर, आई विल मिस यू! तो इस तरह का एटमॉस्फेयर क्रिएट हुआ था पूरी फिल्म में. तो काम अच्छा ही होगा ना.
यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 के साथ सिनेमाघरों में दिखाई जा रही नई फिल्म की झलक, रिलीज के लिए करना होगा 41 दिन का इंतजार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं