विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2019

इस एक्टर ने कन्हैया कुमार को बताया 'टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य' तो फराह बोलीं- प्रज्ञा ठाकुर पर क्या कहेंगे...

कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) लोकसभा चुनाव 2019 (Elections 2019) में बेगूसराय सीट से चुनाव मैदान में हैं. कन्हैया कुमार जब से चुनाव मैदान में आए हैं उनपर जमकर हमले हो रहे हैं. फराह खान ने अनुपम को प्रज्ञा ठाकुर (Pragta Thakur) पर ही घेर लिया है.

इस एक्टर ने कन्हैया कुमार को बताया 'टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य' तो फराह बोलीं- प्रज्ञा ठाकुर पर क्या कहेंगे...
फराह खान ने प्रज्ञा ठाकुर को लेकर अनुपम खेर पर साधा निशाना
  • फराह खान ने किया ट्वीट
  • प्रज्ञा ठाकुर को लेकर कही ये बात
  • अनुपम खेर ने किया था ट्वीट
नई दिल्ली:

कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) लोकसभा चुनाव 2019 (Elections 2019) में बिगर की बेगूसराय सीट से चुनाव मैदान में हैं. कन्हैया कुमार जब से चुनाव मैदान में आए हैं उनपर जमकर हमले हो रहे हैं. कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) बीजेपी (BJP) नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं. बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने ट्वीट करके बेगूसराय (Begusarai) के प्रत्याशी को टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य बताया था. इस पर पहले स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने ट्वीट किया और अब जूलरी डिजाइनर फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने भी अनुपम खेर को करारा जवाब दिया है. यही नहीं, फराह खान अली ने तो अनुपम खेर से प्रज्ञा ठाकुरे के बारे में उनकी राय भी जाननी चाही. 

अनुपम खेर ने बेगूसराय सीट के प्रत्याशी पर साधा निशाना तो स्वरा भास्कर से यूं मिला करारा जवाब


फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने अनुपम खेर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा हैः 'जाहिर है किसी की लोकप्रियता आपको परेशान कर रही है अनुपम, क्योंकि आपके जैसा एक्टर उसके बारे में ट्वीट कर रहा है. क्या हमें आतंकी मामलों में संदिग्ध प्रज्ञा ठाकुर के बारे में भी आपकी राय जानने को मिलेगी जो भोपाल से उम्मीदवार है. उसके बारे मे आपकी राय जानने की बहुत इच्छा है. अनुपम खेर...जय हिंद.' 

ऋषि कपूर नहीं डाल पाए वोट तो कुछ इस तरह किया Tweet

अनुपम खेर (Anupam Kher) ने बेगूसराय प्रत्याशी कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को लेकर ट्वीट किया थाः 'सुना है टुकड़े टुकड़े गैंग का एक सदस्य बेगुसराय से इलेक्शन लड़ रहा है. जो अपने देश का नहीं हो सकता वो आपका क्या होगा?' बेगूसराय लोकसभा सीट के लिए आज मतदान जारी है. कन्हैया कुमार के लिए स्वरा भास्कर, शबाना आजमी, जावेद अख्तर और प्रकाश राज प्रचार कर चुके हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farah Khan Ali Twitter, Pragya Thakur, Anupam Kher, Elections 2019, LOK SABHA ELECTION 2019, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com