विज्ञापन

इमरान हाश्मी की एक्ट्रेस, जिसे बचपन से दिखती थी आत्माएं, करियर के पीक पर करियर छोड़ बनी साध्वी, पहचाना क्या?

फोटो में दिख रही ये बच्ची बड़ी होकर फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस बनी. इस लड़की ने इंडस्ट्री में ग्लैमर की नई परिभाषा लिखी थी. लेकिन अब ये खुद बॉलीवुड से गायब हो चुकी हैं.

इमरान हाश्मी की एक्ट्रेस, जिसे बचपन से दिखती थी आत्माएं, करियर के पीक पर करियर छोड़ बनी साध्वी, पहचाना क्या?
फोटो में दिख रही लड़की है जानी-मानी एक्ट्रेस

जमशेदपुर की गलियों से निकलकर मिस इंडिया यूनिवर्स 2004 का ताज पहनकर बॉलीवुड में छाने वाली तनुश्री दत्ता भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपने विवादों से हमेशा सुर्खियों में रही हैं. अभिनेत्री ने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे और बॉलीवुड के डार्क साइड के बारे में खुलकर बात की. अभिनेत्री अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों से ही सुर्खियों में रही, लेकिन उनकी आध्यात्मिक यात्रा भी किसी फिल्म की कहानी की तरह रही. तनुश्री ने यह भी दावा किया था कि उन्हें बचपन से ही आत्माएं दिखती थी और वे उनसे बात भी करती थी.

19 मार्च को जन्मीं तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में 'आशिक बनाया आपने' और 'ढोल' फिल्मों में काम किया. अभिनेत्री के द्वारा निभाए गए ज्यादातर किरदार बोल्ड थे, लेकिन पर्दे पर बोल्ड इमेज से फैंस का दिल जीतने वाली तनुश्री असल जिंदगी में बहुत आध्यात्मिक रही. लद्दाख के मठों में साधना और आत्मनिरीक्षण का मार्ग चुनने वाली तनुश्री का बचपन रहस्यों से भरा था. जहां दो-चार साल का बच्चा, जिसमें खुद की समझ विकसित नहीं हो पाती है, उस उम्र में अभिनेत्री को आत्माएं दिखती थीं. यह हमारा नहीं बल्कि तनुश्री का मानना है.

तनुश्री ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि घटना होने से 6 महीने पहले ही उन्हें पता चल गया था कि उनके पड़ोस से थोड़ी दूरी पर मौजूद घर में कुछ बुरा होने वाला है. अभिनेत्री ने दावा किया था कि जब वे छोटी थी तो उन्हें एनर्जी दिखती थी, जो उन्हें सावधान करती थी. वे उनसे बातें करती थी और साथ में खेलती भी. एनर्जी कभी बच्चों के रूप में तो कभी किसी अन्य के रूप में दिखती थी.

अभिनेत्री ने दावा किया कि एक एनर्जी ने उन्हें 6 महीने पहले ही बता दिया कि पड़ोस से थोड़े दूर घर में कुछ बुरा होने वाला है, तो वहां नहीं जाना है. चार साल की तनुश्री के मन में बैठ चुका था कि वह जगह सेफ नहीं है और उन्होंने अपनी मां को बताया कि वहां नहीं जाना है. छह महीने बाद उस घर में महिला की मौत हो जाती है. अभिनेत्री के अनुसार, स्कूल के समय में भी एनर्जी बच्चों के रूप में नजर आती थी और वे उनके साथ खूब सारी बातें और मिट्ठी में खेला भी करती थी.

यह भी पढ़ें: किशोर कुमार की चौथी पत्नी का सनसनीखेज खुलासा, 'वो बदल जाते थे, जानवर जैसा हो जाता था चेहरा, डर से कांप उठती थी'

बता दें कि अपने करियर के पीक पर तनुश्री ने करियर छोड़कर साधना और आत्मनिरीक्षण करने का फैसला लिया था. उन्होंने लद्दाख के मंदिरों और मठों में समय बिताया और फिर अमेरिका में अपनी आगे की आध्यात्मिक यात्रा को जारी रखा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tanushree Dutta, Tanushree Dutta Interview, Tanushree Dutta Facts, Tanushree Dutta Movies, Tanushree Dutta News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com