विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2019

पीएम नरेंद्र मोदी की फिल्म के बाद अब वेब सीरीज पर गिरी चुनाव आयोग की गाज, बोले- जल्दी इसे हटाओ

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की बायोपिक पर चुनाव आयोग की गाज गिरने के बाद अब बारी उनकी वेब सीरीज की है. ईरोज नाउ ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर पांच एपिसोड की एक वेब सीरीज बनाई है, जिस पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है.

चुनाव आयोग के फैसले के बाद पीएम मोदी (PM Modi) पर बनी सीरीज पर रोक
  • पीएम मोदी पर बनी वेब सीरीज पर रोक
  • चुनाव आयोग ने दिया फैसला
  • ईराज नाउ पर आ रही थी ये सीरीज
नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की बायोपिक पर चुनाव आयोग की गाज गिरने के बाद अब बारी उनकी वेब सीरीज की है. ईरोज नाउ (Eros Now) ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर पांच एपिसोड की एक वेब सीरीज बनाई है, जिस पर चुनाव आयोग ने अपना फैसला लेते हुए, तुरंत प्रभाव से बंद करने का फैसला किया है. ईरोज नाउ पर 'मोदीः जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन (Modi: Journey of a Common Man)' टाइटल से सीरीज आ रही थी. पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर चुनाव आयोग ने फैसला लिया था और उसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी. अब चुनाव आयोग (Election Commission) ने ईरोज नाउ से अगला फैसला आने तक इस सीरीज से जुड़े सारे कंटेंट को हटाने का आदेश दिया है. 

विशाल भारद्वाज से दोस्त ने पूछा 'आजाद भारत का पहला आतंकी कौन था' तो बॉलीवुड डायरेक्टर ने लिया ये नाम

न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट के जरिये चुनाव आयोग (Election Commission) के इस फैसले की जानकारी दी हैः 'चुनाव आयोग ने ईरोज नाउ से कहा- यह हमारे संज्ञान में लाया गया है कि 'मोदीः जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन (Modi: Journey of a Common Man)' के पांच एपिसोड हैं और यह आपके प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. आपको आदेश दिया है कि इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को तुरंत बंद करें और अगला आदेश आने तक इस सीरीज से जुड़े सारे कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दें.' इस रह पीएम मोदी से जुड़े कंटेंट को एक बार फिर जोर का झटका पहुंचा है. 

फराह खान को आया गुस्सा, बोलीं- मैंने पीएम नरेंद्र मोदी को कभी 'चोर' या 'चौकीदार' नहीं कहा लेकिन अब...

ईरोज नाउ की वेब सीरीज 'मोदीः जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन (Modi: Journey of a Common Man)' को उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट किया है और इसका संगीत सलीम सुलेमान दिया है. इस सीरीज के लिरिक्स पीएम नरेंद्र मोदी और मिहिर भूटा के हैं, इन गीतों को सोनू निगम और सुखविंदर ने गाया है. हालांकि चुनाव आदेश के बाद अब इस सीरीज के प्रसारण पर रोक लग गई है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Modi: Journey Of A Common Man, PM Narendra Modi, Eros Now, Election Commission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com