विज्ञापन

Drishyam 3 Box Office Collection: मोहनलाल की फिल्म ने रिलीज के 58 घंटों के अंदर कमाए 100 करोड़

Drishyam 3 box office: मोहनलाल की फिल्म थियेटर्स में आ चुकी है. 21 मई को रिलीज हुई ये फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस के नए रिकॉर्ड बना सकती है. पढ़े रिपोर्ट.

Drishyam 3 Box Office Collection: मोहनलाल की फिल्म ने रिलीज के 58 घंटों के अंदर कमाए 100 करोड़
Drishyam 3 box office: मोहनलाल की फिल्म दर्शकों को कर गई इम्प्रेस
Social Media
नई दिल्ली:

Drishyam 3 box office: एक्टर मोहनलाल और डायरेक्टर जीतू जोसेफ की फिल्म 'दृश्यम 3' 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले. हालांकि फिल्म को कुछ क्रिटिसिज्म भी झेलना पड़ा है हालांकि ज्यादातर दर्शकों ने खासतौर से मोहनलाल के फैन्स ने इस फिल्म को खासा पसंद किया है और इसका असर फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिख रहा है. इस शनिवार (23 मई) को एक्टर मोहनलाल ने फ्रैंचाइजी के लिए दर्शकों के प्यार और सपोर्ट के लिए उनका आभार व्यक्त किया.

मोहनलाल ने लिखा, "13 सालों तक इस सफर में हमारे साथ बने रहने के लिए आपका धन्यवाद. इस कहानी पर आपका प्यार, सपोर्ट और विश्वास हमें हर दिन और भी विनम्र बनाता है." सुपरस्टार ने एक पोस्टर भी शेयर किया जिसमें बताया गया है कि 'दृश्यम 3' ने 58 घंटों में दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये की कमाई की है. मोहनलाल ने तो फिल्म का आंकड़ा 100 करोड़ पार बता दिया है. हालांकि फिल्म ट्रेड पर नजर रखने वाली वेबसाइट Sacnikl पर कुछ और ही नजर आ रहा है. सैकनिल्क पर दी गई ताजा अपडेट के मुताबिक फिल्म ने अब तक दुनिया भर के सिनेमाघरों से 76.18 करोड़ रुपये कमाए हैं. यह साफ नहीं है कि मेकर्स के बताए गए 100 करोड़ रुपये के आंकड़े में फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अलावा कुछ और भी शामिल है या नहीं.

जहां तक 'दृश्यम 3' के रिव्यू की बात है जिन दर्शकों को यह फिल्म पसंद आई है, उन्होंने लीड रोल में मोहनलाल की परफॉर्मेंस के साथ-साथ फिल्म के जाने-पहचाने ट्विस्ट और टर्न्स और जीतू जोसेफ के राइटिंग स्टाइल की भी तारीफ की है. दूसरी तरफ जिन लोगों को यह फिल्म पसंद नहीं आई वे पूरी 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी में इसके तीसरे पार्ट की रेलेवेंस पर सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बॉबी देओल को एक फोटो की वजह से मिली 917 करोड़ की फिल्म, गर्व से चौड़ा हुआ था पापा धर्मेंद्र का सीना

फिल्म की रिलीज से पहले, इसके डायरेक्टर और मोहनलाल ने कहा था कि दर्शकों को सिनेमाघरों में यह उम्मीद लेकर नहीं आना चाहिए कि उन्हें फ्रैंचाइजी की पहली और दूसरी किस्तों की तरह इसमें भी कोई चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिलेंगे. जीतू ने खासतौर से इसे एक ऐसे ड्रामा के तौर पर बताया था, जो 'दृश्यम 2' की घटनाओं के बाद मोहनलाल के किरदार, जॉर्जकुट्टी की फीलिंग्स पर फोकस्ड है. हालांकि फिल्म में कुछ ऐसे खुलासे वाले पल भी हैं जो पिछली किस्तों की याद दिलाते हैं. अब यह देखना बाकी है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का सिलसिला जारी रख पाएगी और मोहनलाल के फैन्स की उम्मीदों के मुताबिक एक बड़ी हिट साबित होगी या नहीं.

यह भी पढ़ें: परेश रावल ने छोड़ी हेरा फेरी 3? मेकर्स की इस शर्त की वजह से फिल्म से किया किनारा, लौटा दी साइनिंग अमाउंट!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com