विज्ञापन

Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले दृश्यम 3 ब्लॉकबस्टर, रिलीज से 8 दिन पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सूनामी

Drishyam 3 Advance Booking:दृश्यम 3 रिलीज से पहले ही चर्चा में है. फिल्म ने 9 दिन पहले कमाल की एडवांस बुकिंग कर ली है. खास बात ये है कि अभी कई जगह बुकिंग खुलनी बाकी है. फैंस को उम्मीद है कि फिल्म नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना सकती है.

Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले दृश्यम 3 ब्लॉकबस्टर, रिलीज से 8 दिन पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सूनामी
Drishyam 3 Advance Booking: दृश्यम 3 एडवांस बुकिंग
नई दिल्ली:

Drishyam 3 Advance Booking: दृश्यम फ्रेंचाइजी की अगली किश्त आने की चर्चा शुरू होती है और दर्शक नए थ्रिल के बारे में सोचने पर मजबूर हो जाते हैं. जब से इस फिल्म की तीसरी पेशकश आना तय हुआ है तब से फैन्स यही जानना चाहते हैं कि अब आगे क्या होगा. इस सवाल का जवाब जानने के लिए लोग इतने बेताब हैं कि फिल्म की एडवांस बुकिंग तेजी से करने लगे हैं. जिसके चलते रिलीज से पहले करोड़ों की कमआई कर चुकी है. अभी फिल्म की रिलीज में 9 दिन बाकी हैं और दुनिया भर में सिर्फ करीब 2700 शोज ही खुले हैं. इसके बावजूद फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है.

सिर्फ 2700 शोज में 7.5 करोड़ की बुकिंग

फिल्म जानकार जेरिन जॉर्जकुट्टी ने एक्स पर दावा किया है कि दृश्यम 3 ने रिलीज से 9 दिन पहले ही 7.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है. इसमें फैन शो की कमाई शामिल नहीं है. अगर ऑफलाइन फैन शो को भी जोड़ दिया जाए तो फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग 8 करोड़ रुपये पार कर चुकी है.

दिलचस्प बात ये है कि अभी देश के कई हिस्सों के सिनेमाघरों में बुकिंग पूरी तरह खुली भी नहीं है. इसके बावजूद फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इसे मलयालम सिनेमा के लिए बड़ा मोमेंट बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म की फाइनल प्री सेल्स पूरी साउथ इंडस्ट्री को चौंका सकती है.

बिना मसाला फॉर्मूले के बन सकता है नया रिकॉर्ड

फिल्म को लेकर एक और चर्चा तेज है कि दृश्यम 3 बिना बड़े डांस नंबर, भारी भरकम एक्शन या सुपरस्टार कैमियो के भी रिकॉर्ड ओपनिंग कर सकती है. माना जा रहा है कि फिल्म वर्ल्डवाइड 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेने वाली पहली ऐसी साउथ इंडियन फिल्म बन सकती है. जो पूरी तरह कंटेंट और कहानी के दम पर चले.

दृश्यम 3 ट्रेलर

फिल्म की रिलीज और प्रमोशन रणनीति के लिए प्रोड्यूसर एंटनी पेरुंबावूर की भी खूब तारीफ हो रही है. फैंस उन्हें फिल्म मार्केटिंग का मास्टर बता रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के दिन दृश्यम 3 सच में नया इतिहास बनाती है या नहीं. फिल्म का निर्देशन जीतू जोसफ ने किया है. फिल्म 21 मई को रिलीज हो रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com