विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायणम् में सीता बनी साउथ की इस एक्ट्रेस ने लिए 12 करोड़, 90s में दीपिका चिखलिया ने सादगी से जीता था दिल, फीस जान चौंक जाएंगे आप

4000 करोड़ की रामायणम् में साईं पल्लवी की फीस के साथ रणबीर कपूर और यश की फीस भी चर्चा में है, वहीं 90s की सीता से तुलना दिलचस्प बन गई है.

4000 करोड़ की रामायणम् में सीता बनी साउथ की इस एक्ट्रेस ने लिए 12 करोड़, 90s में दीपिका चिखलिया ने सादगी से जीता था दिल, फीस जान चौंक जाएंगे आप
दूरदर्शन की रामायण की सीता और रामायणम् की सीता की फीस में फर्क
नई दिल्ली:

4000 करोड़ के मेगा बजट वाली ‘रामायणम्' इस वक्त सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक बड़ा सिनेमाई इवेंट बन चुकी है. हर दिन इससे जुड़ी नई-नई अपडेट सामने आ रही हैं और फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. कभी इसके ग्रैंड सेट्स चर्चा में आते हैं तो कभी स्टारकास्ट को लेकर बातें होती हैं. लेकिन इस बार जो चीज लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है, वो है सीता का किरदार. आपको बता दें कि साउथ की स्टार एक्ट्रेस साईं पल्लवी रामायणम में सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं. ऐसे में जैसे ही साईं पल्लवी की फीस सामने आई, लोगों को 90 के दशक की ‘रामायण' की याद आ गई. अब तब और अब की ये तुलना सोशल मीडिया पर काफी दिलचस्प चर्चा का विषय बन गई है.

साईं पल्लवी की फीस कितनी है

Latest and Breaking News on NDTV

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साईं पल्लवी को ‘रामायणम्' के दोनों पार्ट्स के लिए करीब 12 करोड़ रुपये फीस दी जा रही है. यानी एक पार्ट के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये. इतने बड़े बजट और इंटरनेशनल स्केल की फिल्म के हिसाब से ये फीस काफी अहम मानी जा रही है.

ये भी पढे़ं- आशा भोसले की निधन की खबर से पाकिस्तान में बवाल, इस वजह से न्यूज चैनल को मिला नोटिस

90s की सीता को कितनी फीस मिली थी

Latest and Breaking News on NDTV

अगर 90 के दशक की बात करें तो रामानंद सागर की ‘रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को करीब 20 लाख रुपये फीस मिली थी. उस समय पूरे शो का बजट लगभग 7 करोड़ रुपये था और एक एपिसोड बनाने में करीब 9 लाख रुपये खर्च होते थे. उस दौर में टीवी का दायरा छोटा था, लेकिन लोकप्रियता बेहद बड़ी थी.

तब और अब में क्या है फर्क

Latest and Breaking News on NDTV

आज फिल्म इंडस्ट्री का दायरा काफी बढ़ चुका है. अब कंटेंट सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में देखा जाता है. बड़े बजट, एडवांस टेक्नोलॉजी और मार्केटिंग के कारण फिल्मों का खर्च कई गुना बढ़ गया है. ऐसे में कलाकारों की फीस का बढ़ना भी एक सामान्य बात मानी जाती है.

दिलों में आज भी बसती है 90s की सीता

Latest and Breaking News on NDTV

दीपिका चिखलिया ने अपने सादगी भरे अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग से सीता के किरदार को अमर बना दिया था. आज भी लोग उन्हें उसी रूप में याद करते हैं. अब सभी की नजरें साईं पल्लवी पर हैं कि वो अपने अंदाज से इस किरदार को कितना खास बना पाती हैं.

स्टार कास्ट की फीस भी चर्चा में

Latest and Breaking News on NDTV

सिर्फ सीता ही नहीं, बल्कि फिल्म की बाकी स्टार कास्ट की फीस भी खूब चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर को इस फिल्म के लिए करीब 70 से 75 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. वहीं रावण के रोल में नजर आने वाले यश की फीस भी लगभग 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यानि दोनों पार्ट मिलकर यश को 100 करोड़ की भारी भरकम फीस दी जा रहीं है. ऐसे में साफ है कि ‘रामायणम्' सिर्फ बजट ही नहीं, बल्कि स्टार्स की फीस के मामले में भी बड़ी फिल्म बनने जा रही है.

ये भी पढे़ं- सुनील ग्रोवर को AI भी नहीं कर सकता कॉपी, अमिताभ बच्चन के सामने अमिताभ बन पूछा जया के बारे में ऐसा सवाल, बिग बी की नहीं रुकी हंसी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com