प्यार, जंग और हुनर के लिए कहा जाता है कि ये किसी सरहद के गुलाम नहीं होते. इसमें हुनर की बात तो और भी अलग है. ये किसी की पर्सनालिटी का गुलाम भी नहीं होता. खूबसूरती कम हो या ज्यादा, कद छोटा हो या लंबा अगर हुनर है तो उसकी पहचान बनने से कोई नहीं रोक सकता. इस तस्वीर में दिलीप कुमार के पीछे नजर आ रहा शख्स भी ऐसे ही हुनर का मालिक है. यह वो सितारा है जो टैलेंट में बड़े बड़े सितारों को टक्कर देता रहा है. दिलीप कुमार के जिगरी दोस्त थे और अमिताभ बच्चन के फेवरेट आर्टिस्ट और कॉमिक टाइमिंग ऐसी कि अच्छे अच्छे कॉमेडियन मात खा जाएं.
सायरा बानो के इंस्टाग्राम हैंडल पर नजर आ रही इस तस्वीर में दिलीप कुमार क्रिकेट का बैट थामे नजर आ रहे हैं. इस फोटो में जो शख्स विकेटकीपिंग कर रहा है वो भी बॉलीवुड का नामचीन सितारा है. जो फिल्म इंडस्ट्री में तकरीबन 600 फिल्में कर चुका है. ये स्टार हैं मुकरी. जो गुजरे दौर के एक बेहतरीन कॉमेडी आर्टिस्ट थे. पांच फुट का कद और लाजवाब कॉमिक टाइमिंग के साथ मुकरी ने अपनी खास जगह बनाई थी. मुकरी दिलीप कुमार के साथ अंजुमन हाईस्कूल में पढ़ा करते थे. यहीं पर उन्हें एक नाटक में खान बहादुर का काम करने का मौका मिला. और, उन्होंने तय कर लिया कि वो फिल्मों में ही काम करेंगे.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी का एक बहुत ही फेमस डायलोग है मूंछे हो तो नत्थूलाल जैसी वरना न हों. इस डायलॉग में अमिताभ बच्चन जिस नत्थू लाल का जिक्र करते हैं बड़ी बड़ी मूछों वाला वो शख्स मुकरी ही हैं. जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 600 अलग अलग किरदार निभाए. मुकरी का पूरा नाम मोहम्मद उमर मुकरी था. साल 2000 में उनका इंतकाल हुआ. उस वक्त उनके बचपन के दोस्त दिलीप कुमार उनके पास मौजूद थे. मुकरी अपने दौर की अधिकतर फिल्मों में वह नजर आया करते थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं