विज्ञापन

सलमान खान की इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने किया ऐसा काम, 6 महीनों के लिए चली गई थी याददाश्त, सुनाई आपबीती

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ की तैयारी के दौरान हुए एक हादसे ने दिशा पाटनी की जिंदगी बदल दी थी. सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उनकी 6 महीने की याददाश्त चली गई थी और आज तक उन्हें उस दौर की कोई बात याद नहीं है.

सलमान खान की इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने किया ऐसा काम, 6 महीनों के लिए चली गई थी याददाश्त, सुनाई आपबीती
दिशा पटानी की चली गई थी याददाश्त

फिल्म गजनी तो आपको याद ही होगी, जिसमें आमिर खान को शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस होता है. वह अपने शरीर पर नोट लिख कर रखते हैं, ताकि चीजों को याद रख सकें. क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के साथ रियल लाइफ में ऐसा हो चुका है. इस एक्ट्रेस की याददाश्त 6 महीनों के लिए चली गई थी. उन्हें उस दौरान का आज तक कुछ याद नहीं है. इस एक्ट्रेस के साथ ऐसा क्यों हुआ ये जान आप और भी हैरान रह जाएंगे. किस्सा सलमान खान की एक फिल्म से जुड़ा है. चलिए आपको बताते हैं कि वो एक्ट्रेस कौन हैं और आखिर कैसे उनकी मैमोरी खो गई.

कौन है वो एक्ट्रेस?

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं दिशा पटानी हैं. दिशा ने खुद एक बार अपने अतीत की इस निजी और डरावनी घटना के बारे में बताया था. सलमान खान की फिल्म 'भारत' की तैयारी के दौरान, जिमनास्टिक की ट्रेनिंग करते समय दिशा के सिर में गंभीर चोट लग गई थी. यह हादसा इतना भयानक था कि उनकी छह महीने की याददाश्त चली गई थी. 'मिड-डे' की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में मीडिया से बात करते हुए दिशा ने बताया कि वह उन महीनों की बातें पूरी तरह भूल चुकी थीं. दिशा ने कहा, "अगर मैं याद करना भी चाहूं, तो मुझे कुछ भी याद नहीं आता."

2022 में, दिशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी रिकवरी के दौरान की एक तस्वीर शेयर की थी. उन्होंने ठंडे पानी में अपने पैर डुबोए हुए एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन लिखा: "क्या मैं एक हफ्ते के लिए चोट-मुक्त रह सकती हूं...मैं इतनी अनाड़ी क्यों हूं. फिर से पुरानी रिकवरी वाली स्थिति में."

दिशा ने की वापसी

उस दौरान आई चुनौतियों के बावजूद, दिशा पाटनी ने बहुत हिम्मत दिखाई है. सोशल मीडिया पर, वह अपने 'इंस्टा-फैम' को हेल्दी जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करती रहती हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो, दिशा पाटनी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आई हैं, जिनमें तमिल और तेलुगु सिनेमा की फिल्में भी शामिल हैं. प्रभास की सुपरहिट फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में उनके रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

वह तमिल सुपरस्टार सूर्या के साथ जबरदस्त एक्शन फिल्म 'कंगुवा' में भी नजर आईं, हालांकि इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. दिशा पाटनी एक्शन फिल्म 'योद्धा' और 'एक विलेन रिटर्न्स' में भी नजर आईं थीं.

इन फिल्मों में आएंगी नजर

आखिरी बार दिशा पाटनी को शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' में देखा गया था. दिशा पहली बार शाहिद के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई दी थीं. यह एक्शन थ्रिलर फिल्म फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी. अब वह आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और 'आवारापन 2' में नजर आएंगी. इसके अलावा उन्होंने अपनी पहली इंटरनेशनल फिल्म 'होलिगार्ड्स सागा- द पोर्टल ऑफ फोर्स' की शूटिंग पूरी कर ली है. 

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी दर्शकों का इंतजार खत्म, इस दिन शुरू होगा जॉर्जकुट्टी का सबसे खतरनाक खेल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com