विज्ञापन
This Article is From May 18, 2018

प्रियंका चोपड़ा ने 'भारत' में एंट्री पर दिशा पटानी का किया स्वागत, बोलीं- इसमें बरेली भी है...

सलमान खान की फिल्म 'भारत' की स्टारकास्ट बहुत ही दिलचस्प होती जा रही है. पहले सलमान खान, फिर प्रियंका चोपड़ा और अब दिशा पटानी का नाम भी इस फिल्म से जुड़ गया है.

प्रियंका चोपड़ा ने 'भारत' में एंट्री पर दिशा पटानी का किया स्वागत, बोलीं- इसमें बरेली भी है...
  • अली अब्बास जफर हैं डायरेक्टर
  • प्रियंका चोपड़ा भी हैं फिल्म में
  • सलमान खान और दिशा पटानी भी हैं
नई दिल्ली: सलमान खान की फिल्म 'भारत' की स्टारकास्ट बहुत ही दिलचस्प होती जा रही है. पहले सलमान खान, फिर प्रियंका चोपड़ा और अब दिशा पटानी का नाम भी इस फिल्म से जुड़ गया है. पहले 'भारत' में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री पर सलमान खान ने उनका स्वागत किया था तो अब प्रियंका चोपड़ा ने दिशा पटानी के फिल्म का हिस्सा बनने पर उनका स्वागत किया है. प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया है.  'भारत' में प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने के लिए तैयार अभिनेत्री दिशा पटानी ने कहा कि वह प्रियंका की एक बड़ी फैन हैं.
 
Raazi Box Office Collection Day 7: 'राज़ी' ने कमाई से किया कमाल, आलिया भट्ट की जोरदार वापसी

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा, 'दिशा पटानी का 'भारत' में स्वागत है. यह प्यारा है. इसमें बरेली का भी प्रतिनिधित्व है.'

 
Priya Prakash Varrier का नया वीडियो हुआ वायरल, लैब में यूं इश्क फरमाती आईं नजर

दिशा ने इसका जवाब कुछ इस तरह दिया, 'बहुत-बहुत शुक्रिया. मैं आपकी बड़ी प्रशंसक हूं और मैं इसका हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं.'

हनीमून पर सोनिया संग यूं इन्जॉय करते नजर आए हिमेश तो फैन्स ने ली चुटकी- कच्ची पालक खा रहा है...

अली अब्बास द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिनेता सलमान खान प्रमुख भूमिका में हैं. यह फिल्म 2019 की ईद पर रिलीज होगी. 'भारत' 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' का ऑफिशल रीमके है. यह अतुल अग्निहोत्री के रीयल लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित है.

(इनपुटः IANS)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Priyanka Chopra, Bharat Disha Patani, Bharat Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com